फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be power cuts for seven hours from tomorrow till 13th in summer

Lakhimpur Kheri News: गर्मी में कल से 13 तक सात घंटे होगी बिजली कटौती

Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will be power cuts for seven hours from tomorrow till 13th in summer
लखीमपुर खीरी। गर्मी के बीच एक बार फिर से सात दिन सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टरवाल मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती की जाएगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी पेयजल सहित अन्य व्यवस्था पहले कर लें, ताकि कटौती के दौरान कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से जारी कटौती रोस्टर के अनुसार सात अप्रैल को मोहल्ला डेली डोज़, हाथीपुर उत्तरी, दुर्बल आश्रम, डीके टिम्बर, रामापुर नहरिया से निजामपुर रोड, पंचपीर, कोतवाली सदर, मझरा फार्म, पंजाबी कालोनी रामनगर में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को श्रीकृष्णा टॉकीज, हाथीपुर कोठार, सेठघाट रोड, निजामपुर रोड से चॉदबेबी परिवर्तक तक, मझरा फार्म फारेस्ट कॉलोनी, वात्सल्या अस्पताल, राजगढ़, बुद्धबिहार मंदिर मार्ग तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अप्रैल को शिपवुरी, डेलीडोज, मिश्राना, पंचपरीर कोतवाली सदर, चंद्ररानी हॉस्पिटल से रामापुर तक, मझरा फार्म एसएसबी कैम्पस, पुत्तीलाल आरा मशीन, सुंदरपुरम में कटौती रहेगी।
10 अप्रैल को शिवकाॅलोनी, रामनगर, पंजाबी काॅलोनी, रामापुर नहरिया से निजामपुर रोड, मझरा फार्म, हाथीपुर उत्तरी, दुर्बल आश्रम मार्ग तक कटौती रहेगी।
11 अप्रैल को वात्सल्या अस्पताल, राजगढ़, बक्सा मार्केट, कृष्णा टाकीज, पंचपीर, कोतवाली सदर, चन्द्ररानी हॉस्पिटल से रामापुर तक, मझरा फार्म फारेस्ट कॉलोनी, सेठ-घाट रोड तक कटौती रहेगी।
12 अप्रैल को पुत्तीलाल आरा मशीन, शिव काॅलोनी, बुद्ध बिहार मन्दिर, हाथीपुर कोठार, चॉदबेबी से गुरु द्रोणाचार्य स्कूल तक, मझरा फार्म एसएसबी कैम्पस, मिश्राना में कटौती रहेगी।
13 अप्रैल को उदयपुर, पंजाबी कॉलोनी, खपरैल बाजार, रानीगंज, पंचपीर, कोतवाली सदर, चन्द्ररानी हास्पिटल से रामापुर तक, महेवागंज से एसएससबी कैम्पस तक, दुर्बल आश्रम मार्ग तक बिजली कटौती रहेगी।

पलिया समेत नौ उपकेंद्रों की आज पांच घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

पलियाकलां। पलिया विद्युत वितरण खंड पलिया के सभी उपकेंद्रों पर विद्युत कटौती की जा रही है। रविवार छह अप्रैल को सभी नौ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटा बाधित रहेगी।
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य निपटाने की बात कहते हुए सहयोग की अपील की गई है। उधर, संपूर्णानगर में भी सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

शनिवार को भी सुबह कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला ढाकिन व बाइपास फीडर की बिजली सुबह से गुल रही और बिजली के पांच बजे के बाद ही दर्शन हुए। ऐसे में गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed