{"_id":"6519b9c078860b92fc0bf599","slug":"there-was-no-trace-of-the-attacking-tiger-even-on-the-third-day-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-6889-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन भी हमलावर बाघ का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन भी हमलावर बाघ का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
ग्रंट नंबर तीन में बाघ की लोकेशन ट्रेस करते ्ग्रामीण और निगरानी टीम।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में एक युवक को मार डालने वाले बाघ की तलाश की जा रही है,लेकिन रविवार तीसरे दिन भी हमलावर बाघ का सुराग नहीं लग सका है।
बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे ग्रंट नंबर तीन में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास चार कैमरे लगाए हैं। साथ ही रेंजर के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम लगातार कांबिंग कर रही हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की अनुमति मांगी है।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया वन कर्मियों की टीमें गठित कर चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी कराई जा रही है। साथ ही जंगल के आसपास बसे ग्रामीणों को बाघ हमले से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद