फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was a power outage for 14 hours due to a fault in the transformer

Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से 14 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There was a power outage for 14 hours due to a fault in the transformer
खराब ट्रॉसफाॅर्मर दिखाते ग्रामीण।स्रोत: ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से मोहल्ला शिव कॉलोनी के उपभोक्ताओं को 14 घंटों से अधिक बिजली संकट झेलना पड़ा। उपभोक्ता गर्मी से तो बेहाल हुए ही, पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से सुबह नौ बजे बत्ती गुल हो गई, जो रात 11 बजे के बाद आई।
विज्ञापन

छाउछ उपकेंद्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खराब हो गया। उपभोक्ताओं की सूचना पर विद्युत कर्मी पहुंचे। कर्मचारी पहले तो ट्रांसफॉर्मर को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी ठीक नहीं कर पाए। सारे प्रयास के बाद भी जब ट्रांसफाॅर्मर में सुधार नहीं आया तब मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर रात करीब 12 बजे आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने से शिव कालोनी के साथ ही नजर कॉलोनी का कुछ हिस्सा प्रभावित रहा। इधर, 14 घंटों से बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो गया। गर्मी की मार झेलने के साथ पानी को तरस गए। उपकेंद्र छाउछ के जेई आशीष कनौजिया ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आने पर मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति चालू कराई जा चुकी है। इधर, कलक्ट्रेट उपकेंद्र के हिदायत नगर, सुआगाड़ा आदि की आपूर्ति बुधवार सुबह करीब दो घंटे बाधित होने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन







ट्रांसफॉर्मर बना शोपीस, विद्यालय और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी



मैगलगंज। प्राथमिक विद्यालय लिधियाई के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर पिछले 10 दिन से खराब है। इससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज उमस भरी गर्मी में जहां बच्चे पसीने से तर-बतर होकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, वहीं शिक्षक भी बिजली न होने से शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित नहीं कर पा रहे।



विद्यालय ही नहीं आसपास के ग्रामीणों की भी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इस समय खरीफ की बोआई जोरों पर है और किसानों को धान की रोपाई के लिए बिजली की जरूरत है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के चलते सिंचाई कार्य बाधित है।




जेई मैगलगंज राजू सागर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के खराब होने की सूचना दो दिन पहले प्राप्त हुई है। नए ट्रांसफॉर्मर के लिए कह दिया गया है, जल्द ही बदलवाया जाएगा। संवाद

खराब ट्रॉसफाॅर्मर दिखाते ग्रामीण।स्रोत: ग्रामीण

खराब ट्रॉसफाॅर्मर दिखाते ग्रामीण।स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed