फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is not a single cardiologist in the district with a population of 50 lakhs.

Lakhimpur Kheri News: 50 लाख की आबादी वाले जिले में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं

Sun, 10 Dec 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is not a single cardiologist in the district with a population of 50 lakhs.
अनूप गुप्ता
ओयल/लखीमपुर खीरी। सर्दी के मौसम में हृदय रोगों के इलाज के लिए खीरी में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती है। भाजपा नेता अपनी ही सरकार से जिले में दिल के डॉक्टर की नियुक्ति की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीज प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति होने पर मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। दिसंबर महीने की शुरूआत से ही सुबह और शाम में ठंड होनी शुरू हो गई थी। बीते दो दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। यह ठंड बुजुर्गाें के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। जिला अस्पताल में दिल के मरीजों के इलाज के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कई बार मरीजों को समय से इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत भी हो चुकी है। यह मुद्दा कई बार अधिकारियों के अलावा नेताओं ने भी उठाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

नवंबर में हो चुकी है तीन लोगों की मौत
बता दें कि पिछले महीने मोहल्ला रामनगर निवासी 56 वर्षीय रजनीश अवस्थी को अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उन्हें रात में ही जिला अस्पताल लाए, उनकी मौत हो गई। वहीं दो नवंबर को शहर के गढ़ी रोड निवासी पुनीत व गुलरिया निवासी 50 वर्षीय श्यामप्यारी को भी हार्ट संबंधी परेशानियां हुई। इसके बाद दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के नाम पर महज ईसीजी

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ईसीजी किया जा रहा है। मरीज से 50 रुपये की फीस जमा कराने के बाद उनका ईसीजी किया जाता है। मामला गंभीर होने की दशा में मरीज को सीधे लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक महीने में 50 से 60 मरीज दिल संबंधी बीमारियों के आते हैं। ठंड में मरीजों के बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है। क्योंकि ठंड बुजुर्गों के लिए घातक होती है।

यह लक्षण दिखें तो न करें नजरअंदाज
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक बताते हैं कि सर्दी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ती है। उधर, जिनका कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा होता है, उनके लिए खासतौर से यह मौसम खतरनाक रहता है। अगर किसी को घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सांस फूलना, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ती है, तो बिलकुल नजरअंदाज न करें।


यह उपाय अपनाएं
1- गुनगुने पानी का सेवन लगातार करें।
2- शरीर का वजन न बढ़ने दें।
3- सर्दी में शरीर पर कपड़ों की कमी न होने दें।
4-सिर और मुंह को ढककर न रखें।
5- सुबह जल्दी ही उठकर स्नान करने से बचें।
6- धूप निकलने से पहले सुबह की सैर न करें, घर पर ही व्यायाम करें।

स्वास्थ्य मंत्री से समय लेकर करेंगे मुलाकात : अनूप गुप्ता
लखीमपुर खीरी। खीरी से एमएलसी और प्रदेश भाजपा में महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि हमने हाल ही में विधानपरिषद में 50 लाख की आबादी वाले जिले में पद सृजित होने के बावजूद कॉर्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने पर सदन से जल्द नियुक्ति करने की मांग की है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री से भी इस विषय पर पत्राचार किया है। अब जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से समय लेकर अपने जिलेवासियों के लिए जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग करेंगे।

अनूप गुप्ता

अनूप गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed