{"_id":"683f37e217a98ac9290d4b06","slug":"there-is-no-parking-in-the-establishments-vehicles-parked-on-the-road-cause-traffic-jams-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-147350-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रतिष्ठानों में पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रतिष्ठानों में पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम
Tue, 03 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में सड़क पर दुकानों के सामने खड़े वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के अधिकांश प्रतिष्ठानों की खुद की पार्किंग नहीं है। प्रतिष्ठानों पर आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर दिए देते हैं, जिससे जाम की समस्या बनती है। यह लापरवाही आज से नहीं बल्कि लंबे समय से चलती आ रही, लेकिन न तो यातायात पुलिस गंभीर है न ही नगर पालिका के जिम्मेदार कोई ठोक कार्रवाई करने की जरूरत समझते हैं।
शहर के विलोबी हाल से बड़े चौराहे तक कई बैंक और कई बड़े शोरूम हैं, लेकिन अधिकांशों के पास खुद की पार्किंग नहीं है। पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम लगता है। सुबह के समय तो थोड़ी राहत रहती है, लेकिन दोपहर 12 से शाम सात बजे तक बजे तक यह मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त हो जाता है, जिससे कई बार जाम लगता है। इसी तरह नौरंगाबाद से सौजन्या चौराहे तक कई बरात घर, होटल व शोरूम है, जो जाम का कारण बनते है। इसी तरह सौजन्या चौराहे से राजापुर चौराहे तक कई होटल, अस्पताल, बरात घर आदि प्रतिष्ठान है, जो जाम का कारण बनते है। वहीं पलिया बस अड्डा से संकटा देवी चौराहे तक कई प्रतिष्ठान जाम का कारण बनते है। यह हाल पूरे शहर का है।
-- -- -- -- -- -- -
नगर पालिका की लापरवाही बरकरार
शहर का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि अभी तक कोई भी पार्किंग नहीं है। शहर में आने वाले लोगों को जहां मौका मिलता वहां अपने वाहनों की पार्किंग कर देते है। पार्किंग को लेकर कई बाद मुद्दा उठा चुका है, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बरातघर, होटल, अस्पताल, शोरूम आदि प्रतिष्ठानों को लेकर नोटिस तैयार कर ली गई। एक दो दिन में सभी को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-योगेंद्र यादव, टीएसआई