{"_id":"66f9a635422399205001d734","slug":"there-is-no-blood-test-facility-at-two-phcs-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130081-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहर की दो पीएचसी पर नहीं खून की जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहर की दो पीएचसी पर नहीं खून की जांच की सुविधा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला इलाज के नाम पर खानापूर्ति बनकर रह गया है। अधिकांश जगह न तो डॉक्टर हैं, न ही जांच की सुविधा। मेले में पहुंचने वाले मरीजों को लाल-पीली गोली देकर काम चलाया जा रहा है। डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते हैं।
शहर में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दो स्वास्थ्य केंद्रों नौरंगाबाद और गोटैयाबाग में न तो डॉक्टर हैं और न ही जांच की सुविधा। सिर्फ निर्मलनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती है। यहां खून जांच की सुविधा भी है। रविवार को निर्मलनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 57 मरीज देखे गए। इसमें 10 मरीजों की टायफाइड सहित अन्य जांच की गई।
डॉ. अपूर्वा ने मरीजों की ओपीडी की और फार्मासिस्ट रवि कश्यप ने दवाएं दी। नौरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट वीरपाल ने मरीजों को देखा। जांच की सुविधा न होने पर मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ी। मोहल्ला गोटैयाबाग में फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने मरीजों को दवाएं दी।
विज्ञापन
मोहम्मदी के राजेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी खून जांच की सुविधा नहीं है। डॉक्टर धमेंद्र वर्मा ने 73 मरीजों की ओपीडी की। वहीं, बिजुआ के पड़रिया तुला में खून जांच की सुविधा न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- --
43 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं
संपूर्णानगर। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 से तीन बजे तक 43 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डाॅ. पंकज सिंह मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, फार्मासिस्ट नीतू सिंह ने मरीजों को दवाएं दीं।