फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is a possibility of the leopard's internal organs getting damaged due to infection... waiting for the investigation report

Lakhimpur Kheri News: इंफेक्शन से तेंदुए के आंतरिक अंग खराब होने का अंदेशा... जांच रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of the leopard's internal organs getting damaged due to infection... waiting for the investigation report
लखीमपुर खीरी। चार दिन पहले धौरहरा वन रेंज में बीमार हालत में घूमते मिले 10 माह के मादा तेंदुए की मौत की गुत्थी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। विशेषज्ञों को अंदेशा है कि वायरल इंफेक्शन से मादा तेंदुए के आंतरिक अंग खराब हुए।
विज्ञापन

दरअसल बीते मंगलवार को धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत जटपुरवा गांव के पास एक तेंदुआ बीमार हालत में सड़क पर घूमता दिखा था। लोगों ने उसका वीडियो बनाया। एक युवक ने तो सेल्फी भी ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसी दिन तेंदुए को पकड़कर रेंज कार्यालय में इलाज शुरू कराया था, लेकिन अगले दिन बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जब इस तेंदुए को पकड़ा गया था, तब उसे झटके आ रहे थे और वह अर्ध अचेत अवस्था में था। विशेषज्ञों की राय है कि ऐसे झटके किसी वायरल इंफेक्शन की वजह से आते हैं। हालांकि ये कौन सा वायरल इंफेक्शन था, इसका पता आइवीआरई की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की बफर जोन के डीडी शौरीष सहाय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भले ही इस तेंदुए की मौत का कारण आंतरिक अंगों का खराब होना आया है, लेकिन मृत्यु से पहले जो लक्षण देखने को मिले, वह गंभीर वायरल इंफेक्शन की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed