{"_id":"67f025902c252eaef800d874","slug":"there-is-a-clutter-of-rules-at-government-centres-cash-prices-at-commission-agents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142757-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकारी केंद्रों पर नियमों का झाम, आढ़तों पर नकद दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकारी केंद्रों पर नियमों का झाम, आढ़तों पर नकद दाम
विज्ञापन
गगन सिंह
लखीमपुर खीरी। 17 मार्च से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद जिले में रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। सत्यापन के फेर और मानकों के झंझट से बचने के लिए किसानों ने सरकारी खरीद केंद्रों से दूरी बना रखी है।
वहीं आढ़तें किसानों से गुलजार हैं। यही कारण है कि बीते 18 दिनों में निजी आढ़तों पर सरकारी केंद्रों से करीब सात गुना ज्यादा खरीद हो चुकी है। आढ़तों पर एमएसपी से कहीं अधिक मूल्य होने के चलते भी किसान वहां अपनी उपज की बिक्री करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। वहीं, आढ़तों पर किसानों से 2440 रुपये प्रति क्विंटल तक की दर से खरीद की जा रही है। ऐसा नहीं है कि किसान सरकारी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे, पर इनकी संख्या बहुत ही कम है। बीती 15 मार्च से अब तक जिले भर में सरकारी केंद्रों पर महज 787 एमटी तो मंडी की आढ़तों पर 5500 एमटी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि आढ़तों पर अधिक मूल्य के साथ ही नकद भुगतान भी मिल रहा है। मानकों की भी झंझट नहीं है। कुछ किसान हल्का नम गेहूं भी बेच रहे हैं।
उनका कहना है कि साठा धान की फसल लगाई हैं, ऐसे में देरी करना ठीक नहीं होगा। फिलहाल मंडी में आढ़तों पर 2400 से लेकर 2440 रुपये तक कीमत में गेहूं खरीदा जा रहा है। नमी वाला गेहूं आढ़तिए कम दामों में खरीद रहे हैं।