फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then do not pay strike

वेतन नहीं मिला तो फिर हड़ताल

Mon, 22 Feb 2016 07:16 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 22 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
Then do not pay strike
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक में  नगर पालिका के कर्मियों ने शीघ्र ही वेतन भुगतान न होने की दशा में पुन: हड़ताल पर जानेेेे का निर्णय लिया। संगठन ने इसके लिए पालिका सदस्यों और नगर व्यापार मंडल से सहयोग मांगा है। कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रांगण में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले पालिका कर्मियों की बैठक प्रांतीय उपमहामंत्री और यूनिट अध्यक्ष विजय मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष और यूनिट महामंत्री शारदा प्रसाद ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के रवैए के खिलाफ 25 जनवरी 2016 से पालिका कर्मी हड़ताल पर थे। नगर वासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए  एक फरवरी को 6 सूत्री लिखित समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। आरोप लगाया कि  पालिकाध्यक्ष वेतन भुगतान सहित किसी भी समझौते को नहीं मान रहे हैं। अधिशासी अधिकारी के वेतन बिलों और चेकों पर हस्ताक्षर कर देने के बावजूद पालिकाध्यक्ष हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। एसडीएम ने भी अध्यक्ष को पत्र लिखकर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश उपमहामंत्री और यूनिट अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर पालिका कर्मियों ने हड़ताल का निर्णय किया है। बैठक को मदन लाल, सीताराम, राजेश कुमार, मनोज कुमार, प्रहलाद, सुनिल कुमार, शुभारत प्रसाद शुक्ला, विजेंद्र कुमार, शिव सार्जन वर्मा, दिनेश सक्सेना और सरोज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान समस्त पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed