फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then came in the grip of severe cold wave district, which disrupt normal life

फिर भीषण शीतलहर की चपेट में आया जिला, जनजीवन अस्तव्यस्त

Mon, 28 Dec 2015 05:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 28 Dec 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Then came in the grip of severe cold wave district, which disrupt normal life
पहाड़ों पर हो रही भीषण बर्फवारी से जिले में एक बार फिर  शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह कुछ देर कोहरा छाया रहने के बाद धूप तो निकली लेकिन धूप में गर्माहट न होने से यह ठंड से राहत नहीं दे पाई। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से गलन और ज्यादा बढ़ गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बाद भी ठंड से कांप रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज ढलने से पहले ही कोहरे की चादर पसरने लगी।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से गुनगुनी धूप निकलने से दिन में मौसम काफी हद तक खुशनुमा रह रहा था। सुबह शाम गलन जरूर होती थी। इससे आम जनजीवन पर खास प्रभाव नहीं पड़ता था लेकिन सोमवार को धूप में गर्माहट कम होने से दिन भर ठंड बनी रही। सुबह तो गलन थी ही शाम को गलन एकाएक बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूरज डूबते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से लोग सर्दी जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। बच्चों को विंटर डायरिया, सर्दी जुकाम, बुखार और निमोनिया जैसी बीमारियां जकड़ने लगी हैं। अस्पतालों और निजी डाक्टरों के यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस ठंड का आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed