{"_id":"680e736e6447d0cf0a048e00","slug":"the-youth-who-went-to-collect-soil-was-tied-and-beaten-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144538-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मिट्टी लेने गए युवक को बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मिट्टी लेने गए युवक को बांधकर पीटा
विज्ञापन
निघासन। चूल्हा बनाने के लिए खेत से मिट्टी लेने गए युवक को दबंगों ने पकड़कर पहले थप्पड़ मारे, फिर घर बुलाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ित की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लुधौरी गांव निवासी सरोजनी देवी ने निघासन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार सुबह पास के ही खेत से चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गया था। इसी दौरान खेत स्वामी विनोद सिंह सेंगर के नौकर ने उसे जातिसूचक गालियां दीं, और मिट्टी उठाने से मना किया। नौकर ने तत्काल खेत स्वामी को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि विनोद सिंह ने आते ही अभिषेक को कई थप्पड़ मारे और उसे घर आकर माफी मांगने के लिए कहा।
आरोप है कि जब अभिषेक, विनोद सिंह के घर पहुंचा तो उसके छोटे बेटे निक्की सिंह उसे भीतर बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां डंडे से पिटाई करने के बाद सिलिंडर के पाइप से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर अभिषेक वहां से भागा और घर आकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अभिषेक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।