{"_id":"629bac8e97f15a7ab7390abc","slug":"the-youth-drowned-in-the-kheri-branch-canal-was-detected-on-the-second-day-the-family-jammed-the-highway-lakhimpur-news-bly487192564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी ब्रांच नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन भी लगा पता, परिजन ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी ब्रांच नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन भी लगा पता, परिजन ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
मैलानी। खीरी ब्रांच नहर में शुक्रवार को डूबे शाहजहांपुर के युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। उधर, परिजन ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के गांव बरा उर्फ सलनहा निवासी जसवंत का 18 वर्षीय पुत्र गौरव शुक्रवार को अपने चार अन्य साथियों के साथ आया था और नहर में नहाते समय डूब गया था।
पुलिस ने गौरव की तलाश में शनिवार को दस स्थानीय गोताखोरों को लगाया। उन्होंने सुबह से ही करीब एक किमी के दायरे में खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 24 घंटे बीतने के बाद भी फ्लड यूनिट के न आने से गुस्साए परिजन ने शाहजहांपुर नेशनल हाइवे पर पेड़ रखकर जाम लगा दिया।
परिजन का कहना था कि शनिवार दोपहर तक न तो नहर का पानी बंद किया गया और न ही पीएसी की फ्लड यूनिट मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुद ही पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। समाचार लिखे जाने तक शाम चार बजे तक फ्लड यूनिट मौके पर पहुंच नहीं सकी थी। जाम के कारण थोड़ी देर में ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। संवाद