{"_id":"6105a2228ebc3e02cb7d11db","slug":"the-young-man-who-went-to-see-the-farm-died-by-drowning-in-the-ghaghra-river-lakhimpur-news-bly4548852161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत देखने गए युवक की घाघरा नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत देखने गए युवक की घाघरा नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के स्वर्गलोक में घाघरा नदी के उस पार खेत देखने गए युवक की नदी की तेज धार में डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश कर शव को बाहर निकाला।
शनिवार को स्वर्गलोक मजरा रामलोक निवासी रमेश (40) पुत्र हरद्वारी खेत देखने घाघरा नदी के उस पार गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खेत देखकर लौटते समय नदी की तेज धार में फंसकर डूबने उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से रमेश के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल शशांक शेखर शुक्ला, ग्राम प्रधान रामलोक सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम रेनू ने बताया कि मामले में लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। संवाद