फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man who returned after travelling on foot to Rameswaram was welcomed

Lakhimpur Kheri News: रामेश्वरम तक पैदल यात्रा कर लौटे युवक का किया स्वागत

Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The young man who returned after travelling on foot to Rameswaram was welcomed
रामेश्वरम और अमरनाथ की पदयात्रा कर लौटे श्रद्धालु हरनाम का गांव में पौहारी बाबा मंदिर पर किया ग
तिकुनिया। गांव जसनगर निवासी युवा श्रद्धालु हरनाम प्रसाद पैदल चलकर बाबा अमरनाथ और रामेश्वर में भगवान शिव का दर्शन कर 135 दिन की यात्रा पूरी कर घर लौट आए। बृहस्पतिवार को जसनगर के पौहारी बाबा मंदिर पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरनाम प्रसाद बीती 27 मार्च को अमरनाथ और रामेश्वरम की यात्रा पर निकले थे। उनको क्षेत्रीय लोगों सहित माता-पिता का आशीर्वाद मिला था। वे यहां से पैदलकर चलकर रामेश्वरम पहुंचे। वहां दर्शन करके मध्य प्रदेश के गौरी घाट आए, यहां से गंगा जी में ग्यारह लीटर जल भरकर कांवड़ संभाली और अमरनाथ को रवाना हुए।
विज्ञापन

अमरनाथ में नंदी बाबा पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी तीर्थों के दर्शन करते हुए अपने निवास स्थान गांव जसनगर पहुंचे। यहां पौहारी बाबा मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुबह 8:00 बजे से ही भंडारे का आयोजन शुरू हो गया। ग्रामीणों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। चार महीने पहले गांव से 7,000 किलोमीटर यात्रा पर गए युवक हरनाम वापस अपने घर आ गए हैं। यहां भजन कीर्तन के आयोजन भी हुए। उन्होंने बताया यात्रा के दौरान सेना ने जगह-जगह उनका सम्मान किया, लेकिन जम्मू में लोकल पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया।

इसके चलते उनका मनोबल टूटा है। कठिन समय तमिलनाडु तेलंगाना में आया जहां अंग्रेजी भाषा के चलते दिक्कत हुई। इशारों से काम चला कर खाना पीना मिला। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि सुरेश तलवाड़, अश्वनी दुबे, कुणाल दुबे, छोटे भगत, रमेश कश्यप, लक्ष्मण, सूरत राम, रतीराम, शिवप्रसाद तथा जसवंत मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed