फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man hanged himself in a domestic dispute in Khakhra Nai Basti

खखरा नई बस्ती में गृह कलह में युवक ने लगाई फांसी

Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in a domestic dispute in Khakhra Nai Basti
प्रतीकात्मक
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के बरगावां मार्ग निवासी युवक ने रविवार शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मढ़िया घाट चौकी क्षेत्र के खखरा नई बस्ती निवासी अनुज शर्मा (30) पुत्र मूलचन्द रविवार शाम लगभग चार बजे नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। जहां पत्नी ओमवती ने नशे में होने की नाराजगी जाहिर की व घर से बाहर जाकर बैठ गई। इसी बीच अनुज कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब ओमवती घर के अंदर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद देख उसने अनुज को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने देखा कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता मूलचन्द ने बताया कि वह तीन भाइयों में अकेला अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। मृतक भूमिहीन है व मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करता था। बताते हैं कि होली के त्योहार पर बच्चों के लिए कपड़े आदि के खर्च से परेशान था। जिसके कारण नशे का सेवन कर लिया था। बच्चों में उसकी एक बेटी दिव्यांग भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed