फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The wind coming from the north-west direction is dropping mercury

उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा गिरा रही पारा

Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The wind coming from the north-west direction is dropping mercury
demo photo - फोटो : amar ujala
शीत लहर का अलर्ट जारी, तराई क्षेत्र में कोहरे का भी दिखेगा ज्यादा असर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं की गति में तेजी आएगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। इस सप्ताह 30 नवंबर तक शीतलहर के साथ जबरदस्त ठंड पड़ेगी। हालांकि बारिश की संभावना से इंकार किया है।
जनपद का आधा भू-भाग तराई क्षेत्र होने के कारण ठंड का व्यापक असर रहता है, लेकिन इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक गलन व शीतलहर पड़ने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को तेज हवा चलने से शीतलहर ने अपना अहसास कराया था। पिछले सप्ताह बादल छाने से एकाएक ठंड का असर बढ़ा था, जिसके बाद रविवार से मौसम सामान्य है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आने वाले 2-4 दिनों से ही हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड से आने वाली ठंडी हवा भी मौसम को सर्द करेगी। अगले सप्ताह बादल छाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तेज हवाएं चल सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा और रात का तापमान भी घटेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह में बादल छा सकते हैं। इससे हांड़ कपाने वाली ठंडक अहसास कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed