फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The whole day was coined bajrangbali Jaykaron District

बजरंगबली के जयकारों से पूरे दिन गूंजा जिला

Tue, 19 May 2015 06:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
The whole day was coined bajrangbali Jaykaron District
जेठ माह के बड़े मंगल पर पूरा जिला हनुमान भक्ति से सराबोर रहा। मंदिर ही नहीं सड़केें तक जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना और भोग लगाने के बाद भंडारे किए। इन भंडारों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह पर शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया गया। शहर में हर तरफ बजरंगबली के जयघोष और भजन कीर्तन की गूंज रही।
विज्ञापन

शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, संकटादेवी मंदिर, राजापुर स्थित हनुमान मंदिर, विकास भवन के सामने स्थित हनुमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भंडारे किए और आसपास शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शाहपुरा कोठी, सदर चौराहा, इमली चौराहा रोड, मेला रोड, बसस्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, कचेहरी रोड पर कई जगह लोगों ने राहगीरों को रोक कर शर्बत पिलाया। जिला पंचायत मार्केट में केवल सिंह के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस में बबिता अग्रवाल ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। इलाके में बडे़ मंगल के मौके पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर लोगोें में प्रसाद और शर्बत का वितरण किया। शहर के कमल चौराहे पर श्री कुल परिवार ने शर्बत का वितरण किया। इसके अलावा मेलारोड, नगर पालिका रोड, पुराना बस अड्डा, भीरा रोड, चीनी मिल रोड, दुधवा रोड आदि तमाम स्थानों पर शर्बत वितरण किया गया। मेला रोड स्थित कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गर्ग ने राहगीरों और नागरिकों को हलुआ बांटा। मोहल्ला रंगरेजान में पीपल मठिया के निकट प्रेम प्रकाश गुप्ता, धीरज गुप्ता ने, दुधवा चौराहे पर भोलाराम राठौर, माशंकर राठौर, एवं चमन चौराहे पर गुड्डन वाजपेई ने यात्रियों को शीतल जल व शर्बत पिलाया।
बांकेगंज। तीसरे बड़े मंगल पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमानजी का पूजन किया। घरों में सुंदरकांड पाठ किया गया। राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। श्री बाला जी महाराज मंदिर को फूलों से सजाया गया। व्यापारी गोविंद राम गोयल ने बांकेगंज-कुकरा रोड पर स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। दौलतपुर निवासी धर्मेंद्र्र कुमार पाल ने संसारपुर रोड पर राहगीरों को शर्बत वितरित किया।
सिकंद्राबाद। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के सामने तीसरे मंगलवार को पंडाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर मैनेजेर कमलेश वर्मा, सहायक मैनेजर अनीता भारती समेत पूरा स्टाफ  मौजूद रहा।
बिजुआ। जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर भीरा, बिजुआ, गुलरिया, मालपुर में श्रद्धालुओं ने राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया। गुलरिया चीनी मिल की ओर से मिल गेट पर स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।

महेवागंज। तीसरे बड़े मंगल पर जगह-जगह हनुमान जी का प्रसाद वितरित किया गया। कहीं रामायण का पाठ हुआ तो कहीं संकट मोचन के भजनों की रसधार बही। भक्तिमयी वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। मझरा में शहर के प्रमुख व्यवसायी अवधेश गुप्ता और रानू गुप्ता ने प्रसाद का वितरण किया। गोशाला के पास एमएफ कुरैशी और सैधरी पुलिया के पास कृष्णकांत ने भंडारे का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed