फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather was pleasant due to rain, but the roads were deadly

बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ पर जानलेवा हुईं सड़कें

Thu, 30 Jul 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant due to rain, but the roads were deadly
बरसात से कलक्ट्रेट में हुआ जलभराव और निकलते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की रात से जो बारिश शुरू हुई, वह बुधवार को भी दिन में जारी रही। कभी तेज बारिश तो कभी फुहार से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है तो खेतों में पानी भर जाने से किसान भी खुश हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादलों ने डेरा डाल दिया है, जिससे अभी दो-तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने कई दिन पहले ही मानसून के सक्रिय होने की जानकारी दी थी, जिसके मुताबिक बादलों ने मंगलवार की शाम से डेरा जमा लिया। रात में तेज बारिश होने के बाद बुधवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में कई बार फुहारें पड़ी। बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। कलक्ट्रेट में पानी भर गया, जिससे लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश होने के आसार बने हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन

निघासन। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रास्तों पर पानी भरने से लोगों को निकलने में दिक्कत आ रही है। उधर सिंगाही रोड पर पानी का निकास न होने से दुकानों में पानी भरने से भी लोग काफी परेशान हैं। अधिक पानी भर जाने से गन्ने की फसल लुढ़क गई है। उधर धान की फसल को काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से शारदा खतरे के निशान से फिर हुई पार
पलियाकलां। पहाड़ों पर हो रही बारिश के साथ इलाके में मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बरसात का असर शारदा नदी के जलस्तर पर दिखाई दिया। पिछले तीन-चार दिनों से शांत रहने वाली शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर पहुंच गई है। वर्षा भी ज्यादा होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है। जिससे निचले इलाके के ग्रामीणों में एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है।
बीते तीन-चार दिनों से शारदा नदी का जलस्तर बरसात न होने के कारण काफी नीचे था। मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बरसात और पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ा और खतरे के निशान को पार कर गया है। जल आयोग के राकेश कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर बुधवार को शाम पांच बजे खतरे के निशान 154.100 से 45 सेमी ऊपर 154.550 सेमी पर था। उधर वर्षा भी 52.0 एमएम रिकार्ड की गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते के साथ ही बोझवा के ठोकर नंबर एक के पास काफी जलभराव हो गया है। यहां पहले से ही ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे थे। उधर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे एक नाव भी जल आयोग की तरफ से रखवा दी गई है ताकि किसी भी परिस्थिति से जल्द से जल्द निपटा जा सके। संवाद
लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा, गांवों में भरा पानी
धनगढ़ी (नेपाल)। मंगलवार रात से हो रही बारिश के चलते कैलाली जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। टीकापुर क्षेत्र में कर्णाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर हो गया है। मोहाना नदी में उफान आने से सीमा पर लगे कई पिलर बह गए हैं, तो कई गांवों में पानी भर गया है। उधर धनगढ़ी उप महानगर पालिका में बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कत हुई ।
मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश से कैलाली जिले के पूर्वी क्षेत्र में कांडा, मोहाना, कर्णाली नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के गांवों में पानी भर गया। घोड़ाघोड़ी नगरपालिका, जोशीपुर गांव पालिका ओर राजीपुर हसुलिया सहित लगभग चार दर्जन घरों में पानी भर जाने से दिक्कत हुई। टीकापुर नगरपालिका वार्ड आठ अध्यक्ष दीर्घ बहादुर ठकुल्ला ने बताया कि कैलाली ओर बर्दिया जिले की सीमा पर बसे श्रीलंका गांव में नदी के रुख मोड़ दिए जाने से वहां कटान हो रहा है जिसकी सूचना दे दी गई है। मोहाना नदी में आई बाढ़ से टीकापुर नगरपालिका अंतर्गत पड़ने वाले सहायक पिलर संख्या 702, 703 और 704 पिलर भी नदी में बह गए हैं। खक्रोला नेपाल सशस्त्र पुलिस बल इंचार्ज चंद्रदेव भट्ट ने बताया कर्णाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। संवाद
शारदा पुल के पास गड्ढ़े में गिरा बाइक सवार
पलियाकलां। शारदा नदी पुल के आगे श्रीनगर गांव की तरफ रोड किनारे हुए गड्ढ़े में एक बाइक सवार गिर गया। हालांकि उसको ज्यादा चोटें तो नहीं आईं लेकिन बाइक काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
पलिया-भीरा रोड पर स्थित शारदा पुल पर पलिया की ओर श्रीनगर गांव की तरफ रोड किनारे एक गड्ढ़ा हो गया है। यह गड्ढ़ा काफी बड़ा है। जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार इसको लेकर श्रीनगर के ग्रामीणों ने शिकायत भी की है लेकिन गड्ढ़े की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसी क्रम में भीरा निवासी एक बाइक सवार गड्ढ़े में गिर गया। गनीमत रही कि वहां पर लोग मौजूद थे जिन्होंने आनन-फानन में बाइक सवार को उठाया। घटना में बाइक सवार को तो कोई चोट नहीं आई लेकिन बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
बारिश में तालाब बनी चीनी मिल रोड, गड्ढ़े दे रहे हादसे को दावत
संपूर्णानगर। तिराहे से चीनी मिल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया। जिससे सड़क में बने गड्ढ़े भी तालाब में तब्दील हो गए। यह जर्जर गड्ढ़े दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। मार्ग का टेंडर होने के बाद भी इस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है।
कस्बा के तिराहे से किसान सहकारी चीनी मिल जाने वाला करीब एक किलोमीटर का मार्ग काफी खराब है। खस्ताहाल सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं। मंगलवार से हो रही बारिश के चलते इस मार्ग से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। गड्ढ़ों में पानी भर जाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बाइक और कार निकलने में पहिए गड्ढ़ों में घुस जाते हैं। कई बार इस रोड की मरम्मत के लिए कस्बावासी सांसद, विधायक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर ने बताया कि मार्ग का टेंडर हो चुका है ठेकेदार अशोक कुमार सिंह हैं जिनके द्वारा नाली खुदाई 20 जुलाई को करनी थी लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई। मजदूर और मैटेरियल रखने के लिए दुकान भी किराये पर मिल गई है शीघ्र ही खुदाई शुरू होगी। पहले नाली बनेगी उसके बाद सड़क के निर्माण का कार्य होगा। संवाद

अमीरनगर के निचले इलाकों में जलभराव
अमीरनगर। उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बुधवार की सुबह तेज बारिश से निचले स्थानों पर बारिश के पानी से जलभराव हो गया। वर्षा से गन्ना और धान की फसलों लाभ हुआ है। इस बारिश से साठा कटाई, मूंगफली की खुदाई, लौकी, तोरई की फसल को नुकसान हुआ है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed