फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The way is clear for the flyover in Gola, construction will begin in March

Lakhimpur Kheri News: गोला में फ्लाईओवर का रास्ता साफ, मार्च में शुरू होगा निर्माण

Fri, 13 Feb 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for the flyover in Gola, construction will begin in March
गोला में मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला शहर को जाम से राहत देने के लिए मोहम्मदी रोड बाइपास चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। संस्था से निर्माण संबंधी शपथ-पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। सर्वे सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

फ्लाईओवर दो किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 168 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीच चौराहे से लखीमपुर और खुटार की ओर पुल की लंबाई एक-एक किलोमीटर रहेगी। दोनों ओर साढ़े नौ-साढ़े नौ मीटर चौड़ी सर्विस रोड और डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा नाला बनेगा।
विज्ञापन

निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी लेकिन बजट और कार्यदायी संस्था नामित होने में देरी हुई। अब बजट भी मिल गया है और संस्था भी तय हो चुकी है। कुछ हिस्सों में अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। 10 से 15 दिनों में काम शुरू होने की तैयारी है। निर्माण पूरा करने के लिए डेढ़ साल का समय तय किया गया है। वर्ष 2027 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एक ओर शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण से छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध गोला को धार्मिक पहचान मिल रही है, वहीं फ्लाईओवर से शहर के विकास को गति मिलेगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में निर्माण शुरू हो जाएगा।
---जाम और हादसों से मिलेगी राहत---
मोहम्मदी बाइपास चौराहा शहर के मुख्य चौराहों में शामिल है। यहां से मोहम्मदी-गोला और पीलीभीत-लखीमपुर मार्ग गुजरते हैं। चौराहा हाईवे से जुड़ा होने के कारण यहां अक्सर जाम लगता है और हादसे भी होते हैं। फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।

---सर्वे पूरा, रूपरेखा तैयार---
करीब 10 दिन पहले सर्वे कराया जा चुका है। निर्माण स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। संबंधित विभाग ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। फ्लाईओवर बनने की सूचना से लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास से निकलने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजरेंगे, जिससे शहर के भीतर यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed