{"_id":"6956b69fd4493d29df025048","slug":"the-wait-is-over-the-pontoon-bridge-is-ready-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-164909-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंतजार खत्म,बनकर तैयार हुआ पैंटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंतजार खत्म,बनकर तैयार हुआ पैंटून पुल
Thu, 01 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रांस शारदा क्षेत्र के धनारा घाट पर पैंटून पुल पर बस का शुभारंभ करते मैनेजर व अन्य । संवाद
संपूर्णानगर। शारदा नदी के धनाराघाट पर पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पुल के शुरू होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र और संपूर्णानगर की लाखों की आबादी के लिए पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली और उत्तराखंड का सफर सुगम हो गया है।
अब क्षेत्रवासियों को 130 किलोमीटर के लंबे चक्कर की जगह मात्र 30 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। पीडब्ल्यूडी से निर्मित इस पैंटून पुल का शुभारंभ विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने किया। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ मां शारदा की पूजा-अर्चना कर पुल को जनता के लिए समर्पित किया। उद्घाटन के बाद पुल की कुछ तकनीकी कमियों को सुधारा गया।
इसके बाद बसों और चार पहिया वाहनों का संचालन विधिवत शुरू कर दिया गया। प्रतिवर्ष बाढ़ की आशंका के चलते 15 जून को यह पैंटून पुल हटा लिया जाता है और 15 अक्तूबर के बाद इसे दोबारा बनाया जाता है। जून से अक्तूबर तक पुल न होने के कारण लोगों को संपूर्णानगर, पलिया, मैलानी और खुटार होकर करीब 105 से 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब पुल बनने से यह सफर महज 27 से 35 किलोमीटर का रह गया है। इससे समय और रुपये दोनों की बचत होगी। पुल संचालक बबलू मांझी ने बताया कि पहली बस सुबह सात बजे भुरजुनिया, रामनगर, शांति नगर, गांधीनगर, श्रीनगर और कबीरगंज होते हुए पूरनपुर जाएगी। इसके अलावा सिद्धनगर से भी पूरनपुर के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से देर शाम बसों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
बाक्स
इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस पुल के शुरू होने से हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम नरोसा, गौतम नगर, कबीरगंज, विजयनगर, कोठियां गुदिया, राणाप्रताप नगर, चिरिया टोला, श्रीनगर, आजाद नगर, राजू नगर, मोनिया गांधीनगर, शांति नगर, रामनगर, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, अशोक नगर, खजुरिया, गोविंद नगर, सिद्ध नगर, टाटरगंज, बेलाहा और बनटांगिया सहित संपूर्णानगर व पलिया क्षेत्र लोग लाभान्वित होंगे।