फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The villager has been wandering for 23 years to get possession

Lakhimpur Kheri News: 23 साल से कब्जा लेने के लिए भटक रहा है ग्रामीण

Sun, 01 Jun 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The villager has been wandering for 23 years to get possession
संपूर्णानगर में प्रार्थना पत्र दिखाते मुन्नीलाल। संवाद
संपूर्णानगर। मुरारखेड़ा काॅलोनी निवासी ग्रामीण पट्टे में मिली 60 डिसमिल जमीन पर कब्जा पाने के लिए बीते 23 सालों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा है। मुरारखेड़ा काॅलोनी निवासी 62 वर्षीय मुन्नीलाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सरकार की तरफ से उसको आवास भी मिला है।
विज्ञापन

मुन्नीलाल ने बताया कि वर्ष 2001-2002 में 60 डिसमिल जमीन का पट्टा उसके नाम हुआ। फसल लगाने गए तो पूर्व के कब्जेदार ने रोक दिया। लेखपाल से मुलाकात की तो उसने कहा कि तुम्हारी जमीन पर स्टे है, उसको खारिज कराओ तो कुछ होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था और कागज भी देखे थे। मुन्नीलाल के नाम पर पट्टा है और खतौनी भी है लेकिन विपक्षी कोर्ट से स्टे लाकर खेती कर रहे हैं। स्टे खारिज होने के बाद ही कुछ हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed