{"_id":"d7c31750a9d52f566b3213ed44840f14","slug":"the-village-government-descended-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार बनाने उमड़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार बनाने उमड़े मतदाता
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों पसगवां, मोहम्मदी, मितौली और बेहजम में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और वोटों की खूब बारिश हुई। मतदाता काम छोड़कर सुबह ही गांव की सरकार चुनने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। मतदाताओं की भीड़ जुटने से बूथों पर लंबी लाइन लग गई। भूलनपुर, गौरिया, भरेटा, बेहजम समेत कई बूथों का नजारा ये बताने को काफी था कि प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के मतदाताओं में एक अलग ही जुनून है। बूथों पर न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी बड़ी संख्या में घरों से निकल कर वोट डालने पहुंचीं। पंचायत चुनाव में महिलाओं के उत्साह को देखकर उनकी बढ़ती जागरूकता का अंदाजा लगाया जा सकता था। बेहजम ब्लाक में सुबह ही लोग चुनावी रंग में रंगे नजर आए। मतदान का समय सुबह सात बजे से था, लेकिन छह बजे से ही वोटर लाइन में लग गए थे। इसके बावजूद कई पोलिंग बूथों पर सुस्त मतदान के चलते बेहजम ब्लाक में नौ बजे तक सिर्फ 15 फीसदी मतदान हो सका। जबकि मोहम्मदी और मितौली में 17 तथा पसगवां में 16 फीसदी मतदान हो पाया। नौ बजे के बाद बेहजम ब्लाक में मतदान में तेजी आई। दिन में 11 बजे तक 43 फीसदी और एक बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ।
भूलनपुर में मतदान केंद्र के बाहर रोके गए मतदाता
बेहजम ब्लाक के अति संवेदनशील प्लस वाले भूलनपुर में सुबह पांच बजे से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे से भीड़ के कारण पुलिस ने मतदाताओं को मतदान केंद्र के बाहर ही रोक दिया। जितने लोग वोट डालकर बाहर जा रहे थे, उतने ही लोगों को मतदान केंद्र के अंदर भेजा जा रहा था। भूलनपुर में दरअसल दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने की वजह से लोगों में और भी उत्साह दिखाई पड़ा। यहां वोट डालने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी।
प्रशासन से चुस्त दिखे प्रत्याशियों के समर्थक
गांवों में मतदान के दौरान प्रशासन की टीम से ज्यादा प्रत्याशियों के समर्थक चुस्त नजर आए। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से कई घंटा पहले समर्थक मतदान केंद्रों के नजदीक पर्ची बनाने के लिए दरी बिछाकर बैठ गए। उनसे पर्ची लेने के बाद मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। कई जगहों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाता अपनी पर्चियों के साथ लाइन में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार करने लगे।