फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The victim died after the rape accused was sent to jail

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के आरोपी के जेल जाने के बाद पीड़िता ने तोड़ा दम

Tue, 11 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The victim died after the rape accused was sent to jail
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के जेल जाने के बाद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

22 जुलाई की रात घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में यासीन को पुलिस ने 23 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। आठ अगस्त को पीड़िता की अचानक हालत बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया है। विस्तृत जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित किया गया है।
22 जुलाई की रात यासीन ने घर में घुसकर बीमार महिला से दुष्कर्म किया था। उसके शोर मचाने पर लोग आरोपी को पकड़ने दौड़े, लेकिन वह भाग गया। घटना के बाद पीड़िता की पुत्री ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। 23 जुलाई को यासीन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह वर्तमान में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि आठ अगस्त को हालत बिगड़ने पर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ब्रेन हेमरेज के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर किया, लेकिन परिजनों ने वहां ले जाने से मना कर जिला अस्पताल में ही इलाज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed