फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tricolor wandered on the Independence Day,

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, 

Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The tricolor wandered on the Independence Day,
जोश - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों समेत कई विभागों में हुए कई कार्यक्रम, निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

शहीदों की याद में किया पौधरोपण, स्वतंत्रता सेनानी पूरन सिंह को डीएम ने किया सम्मानित  


स्वतंत्रता दिवस जिले भर में पूरे जोश के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम आकाशदीप व पुलिस लाइंस में एसपी डॉ. एस चन्नपा ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद शहीदों-क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।  
डीएम ने जिले में जीवित बचे एक मात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूरन सिंह को शॉल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। विकास भवन में सीडीओ अमित सिंह बंसल, उत्तर खीरी वन प्रभाग कार्यालय पर डीएफओ डॉ. अनिल पटेल, साउथ डिवीजन में डीएफओ समीर वर्मा ने तिरंगा फहराया।  
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में विधायक मंजू त्यागी ने तिरंगा फहराया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महंत हरीसिंह निर्मल पब्लिक स्कूल में महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री, बीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रमोदिनी शुक्ला, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, ग्रीन फील्ड एकेडमी में आलोक मिश्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधायक मंजू त्यागी, डॉ. हेडगेबार सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. बृजराज सिंह ने झंडा फहराया। एचआईआईटी पॉलीटेक्निक टेक्नॉलोजी में डॉ. अनिल त्रिपाठी, जूलियन डे स्कूल में चंद्र प्रकाश पितरिया, इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक मशकूर हुसैन खां, रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह, स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल में ईश्वर दास तोलानी तिरंगा फहराया। लॉ माटीना स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज में विशाल झंडे विशाल रैली निकाली। पीके इंटर कॉलेज व मदरसा रजबिया अहसनुल मदारिश के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इनरव्हील क्लब ने प्रा विद्यालय ईदगाह में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। आदर्श मूक बधिर विद्यालय में प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में विधायक योगेश वर्मा, सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में, राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सीमाव अहमद ने तिरंगा फहराया। प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसो व लायंस क्लब ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया। अंजुमन इस्लामिया वक्फ ने मशाल जलाकर कर शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। एडवांस इंडिया सोशल वेलफेयर ने कुष्ठ रोगियों को फल बांटे। जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज राजवीर सिंह व बार कौसिंल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल रहे। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज राजवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया। बीबीएलसी इंटर कॉलेज में गोविंद शुगर मिल के इकाई प्रमुख आलोक सक्सेना, कॉलेज प्राधानाचार्य रामसिंह कटियार, श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवसागर ने झंडा फहराया। 
मैलानी। दि सिद्धिविनायक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विशाल रैली निकाली। ब्रिज ऑफ होप में निवर्तमान सदस्य यूसुफ अंसारी ने ध्वजारोहण किया।
खीरी टाउन। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
धौरहरा। कस्बे के बीआरसी, सिसैया के एलीट एकैडमी रमियाबेहड़ के गोल्डेन फ्यूचर और कांतीदेवी इंटर कॉलेज ढखेरवा के इंद्रबहादुर इंटर कॉलेज, रेडिअंट पब्लिक स्कूल, एलीट एकेडमी व सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वाजारोहण हुआ।
मोहम्मदी। जेपी, पीडी, युगनिर्माण, स्वामी रामाश्रम, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, डिग्री कालेज, टीपीआरएस, यूडीसीए, दून पब्लिक स्कूल, न्यू एनटीआई, न्यू गुरुकुल एकेडमी, बीआरसी कार्यालय, तहसील परिसर, कोतवाली आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।  
निघासन। तहसील में एसडीएम अखिलेश यादव, ब्लॉक मेें बीडीओ आलेक वर्मा, थाने में एसओ अजय यादव, डिग्री कॉलेज लालपुर में प्राचार्य संजीव गुप्ता, गायत्री इंटर कॉलेज और डिग्री कालेज में विनोद सिंह, जिला पंचायत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदीश त्रिपाठी, श्रीमहंत गुरुचरनदास शिक्षा निकेतन में पूर्व प्रधान चेतराम यादव, अंजली हास्पिटल में प्रहलाद, एब्लॉन पब्लिक स्कूल में आरके कश्यप ने ध्वजारोहण किया।
ढखेरवा। इंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, सरदार पटेल एकेडमी, कांती देवी इंटर कालेज, हरभजन सिंह पब्लिक स्कूल, ज्ञानभारती इंटर कालेज अभयपुर समेत क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ।
बिजुआ। खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ महेंद्र प्रताप यादव ने, गुलरिया चीनी मिल में महाप्रबंधक गन्ना, सुरेंद्र उपाध्याय ने ध्वज फहराया। बीईओ अनुराग मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एवं गैलेक्सी एकेडमी में चीनी मिल के महाप्रबंधक सुरेंद्र उपाध्याय के साथ ध्वजारोहण किया।
बांकेगंज। श्री हरिकृष्ण एकेडमी खंजनपुर में प्रिंसिपल बल सिंह यादव, ब्लॉक मुख्यालय में प्रमुख ज्ञानदेवी, पहाड़पुर स्कूल में प्रिंसिपल कुलवंत सिंह चीमा, सिद्धार्थ कॉलेज बरगदिया के प्रबंधक राम नरेश ने तिरंगा फहराया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में एसडीएम योगानंद पांडेय, कोतवाली में सीओ अभिषेक प्रताप, नगर पालिका परिषद में आरआर अंबेश, सेंट्रल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, हाइडिल में अधिशासी अभियंता उमेशचंद सोनकर, ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ पुरवार ने झंडा फहराया। बजाज हिदुस्थान उमा विद्यालय में डायरेक्टर ग्रुप आपरेशन एके गुप्ता, स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज में विश्वनाथ सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, जेके कन्या महाविद्यालय में वरुण अग्रवाल, नवोदय इंटर कालेज में रामसहाय वर्मा, रानीलक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज शहाबुद्दीनपुर में रामलाल वर्मा, प्रकाशदीप शिक्षा निकेतन में प्रकाश सिंह भदौरिया, सरस्वती शिक्षा मंदिर में रमेशचंद दीक्षित, गायत्री विद्या मंदिर सुरेशचंद शुक्ला, मां शारदे विद्या मंदिर में प्रधान नजमा खान, चिल्ड्रेंस एकेडमी में सुशील चंद गुप्ता, सेंटजांस में प्रधानाचार्य रावर्ट डिसूजा, ममता बालविद्या मंदिर में अमर फतेहपुरी ने ध्वजारोहण किया।
ममरी। सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज, इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी में नानकचंद वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान राजीव वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय में प्रधान रामनरेश वर्मा, परेली के पटेल शांति निकुंज में अरविंद वर्मा वनरेंज महेशपुर में रेंजर एसएन यादव, ममरी सहकारी समिति में रामविलास वर्मा, इलाहाबाद बैंक में मैनेजर मृत्युंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
अलीगंज। ओंमकारदत्त स्मारक विद्यालय में मदनमुरारी सक्सेना, पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी हर्षित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। 
रजागंज। पंजाब नेशनल बैक में शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, जानकी देवी पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक राजेश गौतम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर में ग्राम प्रधान रामशंकर गौतम, नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कालेज में प्रबंध समिति के चौधरी महावीर सिंह ने तिरंगा फहराया। 
उचौलिया। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस चौकी, बैंक, अस्पताल में तिरंगा फहराया गया। 
अमीरनगर। कुभी चीनी मिल में ध्वजारोहण मिल के अधिशासी अध्यक्ष एनके अग्रवाल ने किया। मूलाराम स्मारक महाविद्यालय भीखमपुर में उप प्रबंधक विमल कुमार, छतुरी में प्रधान कय्यूम बेग ने ध्वजारोहण किया। 
तिकुनियां। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में ध्वजारोहण कोतवाल अजय सिंह ने किया।  
मितौली। राजा लोने सिंह इंटर कालेज, केएसएम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, सत्यम पब्लिक स्कूल, तहसील मुख्यालय आदि पर ध्वजारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण एसडीएम रामप्रकाश व ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ वीके मोहन ने ध्वजारोहण किया।  
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, गुरुनानक देव कन्या विद्यालय में प्रबंधक हरविंदर पाल सिंह स्वीट, बलदेव वैदिक इंटर कालेज में नाजिया मसूद, एडमांटन पब्लिक स्कूल में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, दि इंडियन एकेडमी में प्रबंधक उमेश गुप्ता ने ध्वाजारोहण किया। 
गौरीफंटा। गौरीफंटा चेक पोस्ट पर 39 बहिनी के कमानडेंट बीएस सिंधू ने ध्वजारोहण किया। यहां स्थायी रूप से 45 फिट ऊंचाई में झंडे की स्थापना भी की गई है। इस अवसर पर नेपाल से आए मुख्य अतिथि एपीएफ के एसपी भी मौजूद रहे।

मोहम्मदी। कस्बा स्थित मदरसा फैजाने मुस्तफा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर मौलाना यूनुस और सभी उलमा ए कराम मौजूद रहे। इसके अलावा पसगवां क्षेत्र के गांव किरयारा में स्थित मदरसा गौसिया साबिरया में प्रबंधक इदरीश खां ने ध्वजारोहण किया। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed