फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The train will run between Malani and Bahraich from March 7

मैलानी से बहराइच के बीच भी सात मार्च से चलेगी ट्रेन

Thu, 04 Mar 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The train will run between Malani and Bahraich from March 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी चलाने का रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ने मैलानी से बहराइच के बीच भी सात मार्च से मीटरगेज की एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, मैलानी-बहराइच मीटरगेज खंड पर ट्रेन नंबर 05356 मैलानी-बहराइच अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी मैलानी से सुबह साढ़े आठ बजे प्रस्थान कर भीरा 8 बजकर 54 मिनट पर , पलिया कलां 9:16 पर, दुधवा 9:37 पर, तिकुनियां 10:58 पर, बिछिया 12:16 पर, मिहिंपुरवा 13:56 पर, नानपारा 15:05 पर, रिसिया से 16:02 पर छूटकर बहराइच 16:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05355 बहराइच-मैलानी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी बहराइच से 8:30 बजे चलकर रिसिया 8:54 पर, नानपारा 10:10 पर , मिहिंपुरवा 10:51, बिछिया 12:22, तिकुनियां 13:28, दुधवा 14:54, पलिया 15:30 और भीरा से 16:00 बजे चलकर मैलानी 16:30 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य और द्वितीय श्रेणी के आठ और एसएलआर के दो कोच सहित कुल दस कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed