{"_id":"57372f2f4f1c1b360791a0a3","slug":"the-train-stopped-between-midnight-aishbagh-sitapur-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से ऐशबाग-सीतापुर के बीच थम गए रेल के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से ऐशबाग-सीतापुर के बीच थम गए रेल के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-तिकुनियां को पास कर संचालन हुआ ठप
सीतापुर-पीलीभीत के बीच अब चलेगी ट्रेन
अमान परिवर्तन के कारण शनिवार की रात ऐशबाग-तिकुनियां ट्रेन को पास करने के बाद ऐशबाग और सीतापुर के बीच रेल का संचालन ठप कर दिया गया। जिससे इस रूट पर ट्रेन से आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को मिलाकर करीब ढाई से तीन हजार लोग प्रभावित होंगे। रविवार को सीतापुर से पीलीभीत तक ट्रेनों का संचालन होगा।
ऐशबाग से सीतापुर के बीच मीटरगेज से ब्राडगेज में बदलने का काम तेजी से चल रहा है। इसको लेकर ऐशबाग और सीतापुर के बीच 14 मई की मध्य रात्रि से ट्रेनों का संचालन बंद होने की तिथि घोषित की गई थी। शनिवार को ऐशबाग से तिकुनियां जाने वाली ट्रेन को पास करने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया, जबकि रूहेलखंड एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक औसतन लखीमपुर खीरी रेलवे स्टेशन से दैनिक यात्रियों को मिलाकर ढाई से तीन हजार यात्री सीतापुर और लखनऊ के बीच सफर तय करते थे। सीतापुर-ऐशबाग के बीच ट्रेनों का संचालन ठप होने से जहां इन यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। वहीं परिवहन निगम की बसों पर भी बोझ बढ़ेगा। अब सीतापुर से पीलीभीत के बीच ट्रेने संचालित होंगी।
ऐशबाग-तिकुनियां पैसेंजर ट्रेन रवाना करने के बाद ऐशबाग और सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ब्राडगेज का काम पूरा होने तक यह संचालन ठप रहेगा।
विज्ञापन
-आलोक श्रीवास्तव पीआरओ रेलवे लखनऊ