फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tigress killed the calf, ran away the laborers who had gone to the farm

Lakhimpur Kheri News: बाघिन ने बछड़े को मार डाला, खेत गए मजदूरों को दौड़ाया

Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The tigress killed the calf, ran away the laborers who had gone to the farm
महंगापुर के अंधरा फार्म में मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी लेते वनकर्मी।
महंगापुर। मंगलवार की सुबह अंधरा फार्म निवासी फॉर्मर बाघा सिंह खेत में मजदूरों को लेकर गए तो बछड़े का शिकार कर उसके पास बाघिन बैठी दिखी। मजदूरों ने शोर मचाया और पत्थर फेंके तो बाघिन ने उनको दौड़ा लिया। सूचना पर परसपुर वन दरोगा राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व मजदूरों को खेतों की ओर जाने से मना किया। ग्रामीणों ने बताया कि बाघिन ने नवंबर 2022 में निबुआबोझ के एक नाबालिग बालक को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद वन विभाग ने उसे रेडियो कॉलर आईडी लगाकर छोड़ा था, लेकिन वह फिर इस क्षेत्र में आ गई है। संवाद
विज्ञापन


तेंदुए की आमद से सहमे इमलिया के ग्रामीण, कुत्ते पर किया हमला



पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के इमलिया फॉर्म में बीती रात तेंदुए ने एक ग्रामीण के घर के बाहर बंधे कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण गोपी ने बताया कि आसपास खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। तेंदुए की आमद से इमलिया फार्म के ग्रामीणों में दहशत है। उधर, पलिया के निबुआबोझ गांव के आसपास बाघिन की लोकेशन मिली है। संपूर्णानगर रोड के एक वाटर पार्क के पास भी उसे देखा गया है। वन विभाग इसको रेडियो कॉलर आईडी लगी बाघिन बता रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed