फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tigress dragged the woman planting paddy from among the laborers

दो बाघिनों में आमदखोर कौन, पहचानना हुआ मुश्किल

Tue, 28 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The tigress dragged the woman planting paddy from among the laborers
The tigress dragged the woman planting paddy from among the laborers
पिछले दस दिन के अंदर एक महिला समेत चार लोगों को मार चुकी है बाघिन
विज्ञापन

वैज्ञानिक तकनीक के सहारे पहचानी जाएगी इंसानों को मारने वाली बाघिन
लखीमपुर खीरी। मंझरा खैरटिया में दो बाघिन होने की पुष्टि के बाद वन विभाग के सामने आदमखोर हुई बाघिन को पहचाना चुनौती बन गया है। कहीं निर्दोष बाघिन न पकड़ जाए या ट्रैंक्यूलाइज न हो जाए, इसलिए वन विभाग को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक का कहना है कि बेलरायां रेंज में मंझरा, खैरटिया में ताबड़तोड़ चार इंसानों और एक पशु को निवाला बनाने और तीन पशुओं को जख्मी करने वाली बाघिन की तलाश में जुटे वन विभाग को दो के पगचिह्न मिले हैं। कैमरों में जो तस्वीरें ट्रैप हुई हैं उससे भी दो बाघिन होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में सबसे पहले उस बाघिन की पहचान की जाएगी जो इंसानों का शिकार कर रही है। यह काम कठिन और चुनौती भरा है।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों में बाघिन ने किया चार इंसानों का शिकार
18 जून- खैरिटिया गांव में राम जानकी मंदिर के पुजारी महंत मोहन दास (52) को बाघिन ने निवाला बनाया।
20 जून- खैरटिया गांव में घुसकर एक बछड़े को बाघिन ने निवाला बनाया, गाय को घायल किया।
23 जून- खैरटिया जंगल के किनारे पशु चरा रहे 14 वर्षीय किशोर सूरज सिंह को बाघिन ने निवाला बनाया।
25 जून-मंझरा पूरब जंगल में चर रही भैंसों पर बाघिन का हमला, दो भैंसें घायल।
26 जून- नरेंद्रनगर बेली के 33 वर्षीय युवक नगेंद्र सिंह को बाघिन ने उस समय निवाला बनाया जब वह खेत में घास काट रहा था। रात दस बजे नगेंद्र सिंह का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून-खैरी गौढ़ी गांव निवासी बंता सिंह की 40 वर्षीया पत्नी मिंदो कौर को बाघिन ने खेत में निवाला बनाया।

मंझरा खैरटिया इलाके में दो बाघिन होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम उस बाघिन को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है जो इंसानों को शिकार कर रही है। पिछले आठ दिन के अंदर बाघिन एक महिला और किशोर समेत चार लोगों को अपना निवाला बना चुकी है, जल्द ही इसे पकड़ा जाएगा।
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed