{"_id":"64d920d33c916b19e50ecb6d","slug":"the-tiger-killed-the-buffalo-the-shepherds-saved-their-lives-by-running-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-3762-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ ने भैंस को मार डाला, चरवाहों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ ने भैंस को मार डाला, चरवाहों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
मझगईं के बेला कलां के पास बाघ द्वारा मारी गईं भैंस।
मझगईं। इलाके के बेला कलां में पुरानी कुटी के पास बाघ ने हमला करते हुए एक भैंस को मौत के घाट उतार दिया। भैंस चराने गए चरवाहों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बेला कलां गांव निवासी कढ़िले महतिया अपने साथी विनोद के साथ रविवार दोपहर बाद मवेशियों को चराने गांव के उत्तर गया था। पुरानी कुटी के पास चर रहे मवेशियों पर वहां पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में जहां बाघ ने कढ़िले की भैंस को मौत के घाट उतार दिया वहीं अन्य मवेशी व चरवाहे बाघ को देखकर वहां से अपनी जान बचाकर भागे।
ग्रामीणों के पहुंचने पर बाघ गन्ने के खेतों में गायब हो गया। कढ़िले ने बताया कि तीन दिन पहले ही लोहरा के युवक प्रियांशु ने गन्ने के खेत में बाघ देखा था। जिसकी फोटो भी खींची थी, लेकिन रेंजर द्वारा यह फोटो छह माह पुरानी बताकर अपने काम से इतिश्री कर ली।