फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third entry in the dispute between the two couples

तीसरे की इंट्री से दो दंपति के बीच विवाद

Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
The third entry in the dispute between the two couples
विवाद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- दो मामलों में पीड़ित पत्नियों ने डीएम से लगाई गुहार
- बच्चों की पढ़ाई हुई चौपट, कलह से भविष्य खतरे में

पति-पत्नी के बीच वो की इंट्री से दो परिवारों की खुशियां गृह क्लेश में तब्दील हो गई हैं। पति-पत्नी के बीच रोज हो रहे टकराव से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है और भविष्य अंधकार में है। दोनों मामलों में पीड़ित पत्नियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लिहाजा मामले की शिकायत डीएम से की गई, फिर भी अधिकारियों ने इन मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाई है।
निघासन रोड पर लालता क्रेशर के पास स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी रजविंदर कौर पत्नी रंजीत सिंह ने पुलिस औैर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति रंजीत सिंह का एक महिला से संबंध है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके पति ने मारपीट करते हुए उसे 19 फरवरी से दो मार्च 2016 तक एक कमरे में बंद कर दिया था। इस दौरान आरोपी पति उसके साथ लगातार मारपीट करता रहा। उसकी बेटी ने जब उसे बचाने का प्रयास किया जो उसे भी अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। इसके बाद 26 मार्च को रजविंदर कौर और उसकी पुत्री को घर से भगा दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी हैै। लिहाजा वह अपने मायके में रह रही है। रविवार को महिला अपने रिश्तेदारों के साथ सदर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने मामला महिला थाने का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद महिला ने महिला थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, शहर से सटे गांव मीरपुर निवासी एवं मितौली तहसील में संग्रह अमीन राजकिशोर जायसवाल की पत्नी अल्का जायसवाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। अल्का जायसवाल ने अपने पति के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह किसी महिला से शादी करना चाहते हैं। इसके लिए आरोपी उसे और बच्चों को प्रताड़ित करता है। 1994 में दोनों की शादी हुई थी, जिसके बाद पांच बच्चे हुए। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन खर्चा नहीं दे रहे हैं। छोटी छोटी बातों के लिए उसे और बच्चों को प्रताड़ित कर मारा पीटा जाता है। मामले में महिला थाना पुलिस ने समझौता भी कराया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बराबर धमकी देकर तलाक मांग रहा है। पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर डीएम ने एसडीएम मितौली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed