{"_id":"51145c38f2ba3cb6e56595321b50864a","slug":"the-team-won-babadeep-bskedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबादीप बसखेड़ा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबादीप बसखेड़ा की टीम विजयी
मोहम्मदी
Updated Fri, 02 Jan 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मियांपुर (रविंद्र नगर कॉलोनी) में चैंलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बाबादीप बसखेड़ा की टीम ने गीताजंलि टीम को हराकर मैच जीत लिया।
बसखेड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए। इसमेें रणधीर ने 18 चौके तथा छह छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 128 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र ने 43 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी गीतांजलि क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए इसमें विपुल ने 49 रनों की पारी खेली और शिवनाथ ने 26 रन बनाए। बसखेड़ा के रणधीर को 128 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार कमेटी के सदस्य गौतम विश्वास ने दिया। मैच के अंपायर सुभाष और विजय, उद्घोषक संजीत तथा अभिमन्यु, स्कोरर संजीव और गोपाल रहे। रिमझिम फुहारों के बीच दर्शकों ने छाता लगाकर मैच का आनंद लिया। इस दौरान आयोजन कमेटी के दिनेश, विश्वजीत, सुभाष, विजय, प्रशांत, विपुल, शुभम, गौतम तथा बंकिम आदि मौजूद रहे।