फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The team of ministers in charge visited the cow shelter

प्रभारी मंत्रियों के दल ने गो आश्रय स्थल का किया दौरा

Fri, 02 Sep 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The team of ministers in charge visited the cow shelter
गोशाला का निरीक्षण करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एवं उनके साथ राज्यमंत्री।
दो दिवसीय भ्रमण पर खीरी पहुंचा है मंत्री समूह
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मंडलीय प्रभारी मंत्री/लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह दो दिवसीय जनपद भ्रमण के लिए बृहस्पतिवार की शाम को खीरी पहुंचे।
पहले कलक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के संग भेंटवार्ता करने के बाद मंत्री समूह ने फूलबेहड़ ब्लॉक के कोरारा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर विधिवत दौरे का आगाज किया। यहां का दौरा पहले से प्रस्तावित होने के कारण अधिकारियों ने सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर रखीं थीं। वहीं इस निरीक्षण के दौरान अंधेरा हो चुका था, जिससे कृत्रिम रोशनी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मंत्री समूह ने गोवंश को हरा चारा खिलाया। इसके बाद उन्होंने वैदिक विधि विधान से गोवंश का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। मंत्री समूह के पूछने पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गो आश्रय स्थल में 316 गोवंश संरक्षित हैं, जिसमें 190 नर व 126 मादा गोवंश हैं। साथ ही सुपुर्दगी योजना के तहत 75 गोवंश को गोपालकों को सहभागिता दिलाई गई। मंत्री समूह ने आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में अफसरों ने जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी मौजूद रहीं। गो आश्रय स्थल से निकलने के बाद मंत्री समूह पलिया के लिए रवाना हो गया, जहां वह शुक्रवार को चंदनचौकी क्षेत्र में थारू गांव का भ्रमण करेंगे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों संग पलिया में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर आम जनता की सुनीं समस्याएं
लखीमपुर खीरी। तीन मंत्रियों का दल दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचा। मंत्री दल का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गुलरीपुरवा में स्वागत किया। इसके बाद तीनों मंत्री कचहरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे।

जितिन प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर आम जनता की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, गोला अरविंद गिरि, रोमी साहनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, विजय शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, कुलभूषण सिंह, विजय महेश्वरी, विनोद लोधी उमेश शुक्ला सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed