फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The team from Lucknow came to test the quality of the pit liberation campaign

गड्ढा मुक्ति अभियान की गुणवत्ता परखने लखनऊ से आई टीम

Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow came to test the quality of the pit liberation campaign
गोला क्षेत्र में सड़क की जांच करते अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह।
दो दिवसीय दौरा कर सभी तहसीलों में चेक की सड़क
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीएम के आदेश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान में कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए लखनऊ से आई टीम ने सड़कों की जांच की है और मैटेरियल के कुछ नमूने भी भरे हैं।
गड्ढा मुक्ति अभियान में पीडब्ल्यूडी के सभी खंडों द्वारा 1278 किमी लंबाई में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य है, जिसकी तुलना में 70 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। शेष सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। इसमें पीडब्ल्यूडी के तीन खंडों के अलावा गन्ना विकास विभाग की 1.65 किमी लंबाई की तीन सड़क, मंडी की 3.52 किमी की दो सड़क भी शामिल हैं। इस कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए एनएच वृत्त लखनऊ के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह की अगुवाई में टीम मंगलवार को खीरी पहुंची, जिसके बाद सबसे पहले गोला तहसील क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मदी व मितौली तहसील की सड़कों पर हुए कार्य को देखा। दूसरे दिन बुधवार को लखीमपुर, निघासन, धौरहरा तहसील क्षेत्र में सड़कों की जांच की है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजेश कुमार भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2021 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed