फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The surface of the corridor will be equal to the surface of the verandah of Shiv temple.

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर के बरामदे की सतह के बराबर रहेगा कॉरिडोर का धरातल

Mon, 16 Dec 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The surface of the corridor will be equal to the surface of the verandah of Shiv temple.
गोला के संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार। सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। जिला पंचायत की दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू होने के साथ ही शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

कॉरिडोर का नक्शा सार्वजनिक किए जाने के बाद प्रस्तावित निर्माण का स्वरूप भी सामने आने लगा है। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर का धरातल शिव मंदिर के बरामदे की सतह के बराबर रहेगा। प्रस्तावित कॉरिडोर का थ्री डी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इसके भव्य स्वरूप को दिखाया गया है।
पिछले महीने कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में 19,418.992 वर्ग मीटर में भव्य शिव मंदिर कॉरिडोर की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नजूल भूमि पर बने धर्मशालाओं समेत 12 भवन, नगर पालिका परिषद की सात और जिला पंचायत की 13 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता के मुताबिक कॉरिडोर निर्माण करीब 70 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट और साउंड से सजेगा गोकर्ण तीर्थ
प्रस्तावित कॉरिडोर में मुख्य मंदिर के परिसर से लेकर आसपास भव्य निर्माण किया जाएगा। गोकर्ण तीर्थ की सीढि़यों से लेकर आसपास की सारी जगह को पत्थर लगाकर संवारा जाएगा। तीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही यहां पर लाइट और साउंड से भी भव्यता बढ़ाई जाएगी। बाउंड्रीवाल, स्टोन पाथवे, प्रवेश द्वार, कैंटीन ब्लॉक, यात्री हाल, सीसीटीवी कैमरे से लैस कंट्रोल रूम, शौचालय, कॉरिडोर परिसर के मार्गों का चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।



स्टेशन रोड से रहेगा कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग
स्टेशन रोड स्थित अंगद धर्मशाला को हटाकर जिला पंचायत की भूमि से होते हुए कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा।


-----------------------------

नगर पालिका परिषद और मेला मैदान की दुकानदारों की मांग पर निर्णय आज
आंबेडकर तिराहे का विशेषकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका अतिरिक्त क्षेत्रफल करीब 800 वर्ग मीटर रहेगा। आंबेडकर पार्क के सामने अलीगंज मार्ग, आंबेडकर तिराहे के एक ओर मिल डायवर्जन मार्ग है। दूसरी ओर भी मार्ग निकाला जाएगा। दोनों ओर के मार्ग करीब 20-20 मीटर चौड़े होंगे। आंबेडकर तिराहे के सुंदरीकरण की जद में मिल डायवर्जन मार्ग स्थित सुलभ शौचालय और नगर पालिका परिषद की सात दुकानें आई हैं। नगर पालिका और मेला मैदान के दुकानदारों को अपनी दुकानें जाने की चिंता सता रही है। 14 दिसंबर को दुकानदारों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी थीं। उन मांगों पर मंगलवार को निर्णय किया जाएगा।


प्रशासन ने की अफवाहों से दूर रहने की अपील
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने नगर वासियों से अपील की है कि शिव मंदिर कॉरिडोर के नक्शे के अनुसार ही ध्वस्तीकरण या निर्माण होगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी कार्रवाई से पूर्व सूचना दी जाएगी। मेला मैदान निजी प्रॉपर्टी है। मेला मैदान खाली कराए जाने की बात भ्रामक और बेबुनियाद है। निर्माण में जो लोग प्रभावित हो रहे हैं उन्हें विस्थापित करने की पूरी योजना है। पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्य को रहा है। शीघ्र ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।

गोला के संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार। सोशल मीडिया

गोला के संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार। सोशल मीडिया

गोला के संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार। सोशल मीडिया

गोला के संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed