फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sun appeared in the city, the Terai region remained wrapped in fog

Lakhimpur Kheri News: शहर में सूरज ने दिए दर्शन, कोहरे में लिपटा रहा तराई क्षेत्र

Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The sun appeared in the city, the Terai region remained wrapped in fog
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर में दोपहर होते ही सूरज ने दर्शन दिए तो लोगों को राहत मिली। हालांकि, तराई क्षेत्र में कोहरे ने अपना प्रकोप कम नहीं किया। सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में करीब 12 बजे सूरज ने अपने दर्शन दिए तो लोगों छतों पर मौसम का आनंद लेते दिखे। तराई और जंगल से सटा होने के कारण पलिया परिक्षेत्र में गलन काफी ज्यादा महसूस की गई।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क घूमने आए सैलानियों को भी इस कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मुख्य चौराहों और बस स्टैंड पर लोग ठंड से बचने के लिए नगर पालिका के जलवाए गए अलाव और अपने स्तर पर किए गए इंतजामों के इर्द-गिर्द सिमटे दिखे। सुबह देर तक दुकानें नहीं खुलीं और शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में ही दुबके रहना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने और खुद को गर्म कपड़ों से ढक कर रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों तक घना कोहरा पड़ने काे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed