फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The slippers of a youth missing for four days were found on the Sharda bridge.

Lakhimpur Kheri News: चार दिन से लापता युवक की चप्पलें शारदा पुल पर मिलीं

Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The slippers of a youth missing for four days were found on the Sharda bridge.
लापता प्रिंस
बिजुआ। चार दिन पहले लापता हुए गांव जगनपुरवा निवासी 35 वर्षीय युवक रमेश कुमार का अब तक पता नहीं चला है। युवक की चप्पलें शारदा नदी के किनारे भीरा-पलिया पुल के पास मिली हैं। पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल ने नदी में उसकी खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगनपुरवा गांव निवासी रामनरेश ने भीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भाई रमेश कुमार 26 सितंबर की सुबह करीब छह बजे बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

27 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे, भीरा-पलिया शारदा पुल के पास शारदा नदी के किनारे एक जोड़ी चप्पलें मिलीं। परिजनों ने इन चप्पलों की पहचान रमेश की चप्पलों के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने पीएसी बाढ़ राहत दल को बुलाया। युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




20 दिनों के बाद भी नहीं लगा डूबे प्रिंस का पता
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला निवासी प्रिंस जोशी ने बीती नौ सितंबर को शारदा नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के 20 दिन बीतने के बाद भी आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

प्रिंस के परिजन का कहना है कि उनका पुत्र ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते परेशान था इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मां सीमा जोशी का कहना है कि उनका पुत्र प्रिंस अक्सर ससुरालियों की धमकियों से परेशान रहता था। कई बार उसे समझाया भी गया, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने शारदा नदी में छलांग लगा दी।
इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया था। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि तलाशी अभियान निर्धारित समय तक ही चलाया जाता है। फिलहाल परिजन आज भी बेटे के सकुशल घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। संवाद




शारदा नहर में कूदकर युवक ने की आत्महत्या
निघासन। कस्बे के राकेश जोशी के 25 वर्षीय पुत्र अमल ने सोमवार को शारदा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए लिए भेज दिया है।

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राजपूत पुलिस बल और स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि अमल सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed