{"_id":"6eff2e7a4ba545921d171b5d3154b898","slug":"the-second-phase-the-campaign-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थमा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुंभी, बांकेगंज, बिजुआ और फूलबेंहड़ ब्लाक में मतदान 13 अक्तूबर को होना है। इसके लिए रविवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। सोमवार को चारों ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
बांकेगंज। ब्लाक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद संभावित प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर प्रचार करने में जुटे हुए हैं। चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि बांकेगंज ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 243 पोलिंग स्टेशनों पर प्रात: सात से सांय पांच बजे मतदान होगा। उन्होंने बताया 12 अक्तूबर को पोलिंग पार्टिर्यों को ब्लाक मुख्यालय से मतपेटी और सामग्री उपलब्ध कराने के बाद कस्बा स्थित मेला मैदान में वाहनों से संबधित मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा।
इन बूथों पर होगा मतदान
बांकेगंज-243
बिजुआ-246
कुंभी-259
फूलबेंहड़-222