फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second phase of polling for Panchayat elections preparations

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी पूरी

Mon, 12 Oct 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
The second phase of polling for Panchayat elections preparations
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 663890 मतदाता जिला पंचायत के 316 और क्षेत्र पंचायत के 2006 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में बांकेगंज, कुंभी, बिजुआ और फूलबेंहड़ में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। चारों ब्लाकों के 367 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सुबह ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और प्रेक्षक अनिल कुमार ने चारों ब्लाकों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखे जाने वाली जगहों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने चेताया कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में उम्मीदवारों की संख्या
ब्लाक................जिला पंचायत.............क्षेत्र पंचायत
बांकेगंज....................60............................410
कुंभी.........................99.............................427
बिजुआ.....................86..............................557
फूलबेंहड़..................76..............................612
योग........................316.............................2006
दूसरे चरण में मतदाताओं और मतदान केंद्रों की स्थिति
ब्लाक................मतदाता.............मतदान केंद्र............मतदेय स्थल
बांकेगंज............157157..................89........................243  
बिजुआ.............168472..................90........................246
कुंभी.................174370................102........................259
फूलबेहड़............163891................86..........................222
योग..................663890................367.......................970
दूसरे चरण में इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बांकेगंज द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल कौर के पुत्र पुनीत पाल मोंटी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस बार वह अपनी मां के स्थान पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। बांकेगंज तृतीय से हर्षिता बाथम के साथ भी जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।इनके अलावा माया देवी, सत्यराम वर्मा, महेश प्रसाद गौतम, धर्मेंद्र सिंह टाइगर, अनिता पटेल आदि महत्वपूर्ण प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमते ही शराब की दुकानों के शटर गिरे
दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमते ही बांकेगंज, बिजुआ, कुंभी और फूलबेंहड़ ब्लाक क्षेत्र और उनसे सटे इलाकों में शराब की दुकानों के शटर गिर गए। मंगलवार को शाम मतदान खत्म होने तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसी के साथ इन चारों ब्लाकों में मतदान के दिन यानि मंगलवार को व्यवसायिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed