{"_id":"6aeb88a104e95d139303d52b","slug":"adulterated-goods-should-be-digested-till-the-investigation-report-comes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189109-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जांच की रिपोर्ट आने तक मिलावट का माल हजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जांच की रिपोर्ट आने तक मिलावट का माल हजम
Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थोंं का सैंपल लेते हुए अधिकारी। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। त्योहार पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय ग्राहक उनकी शुद्धता को लेकर आश्वस्त नहीं हो सकते। इसकी वजह खाद्य पदार्थों की जांच में होने वाली देरी है।
विभाग नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजता है, लेकिन रिपोर्ट आने में तीन से चार महीने लग जाते हैं। इस बीच संबंधित खाद्य पदार्थ बिककर खप चुके होते हैं। पिछले साल दिवाली पर लिए गए 52 नमूनों में से 27 फेल हुए थे। यानी आधे से अधिक नमूनों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिली। इसके बावजूद मिलावट के मामलों में कार्रवाई का बड़ा हिस्सा जुर्माने तक सीमित रहा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली दिवाली पर मावा के 13 में से चार, पनीर के तीनों, दूध की मिठाई के 10 में से पांच, सरसों के तेल के दोनों और घी के तीनों नमूने फेल हुए थे। मिठाई के तीन में से एक और दूध के तीन में से दो नमूने भी फेल पाए गए।
विज्ञापन
चायपत्ती का एक, किशमिश के दो, बेसन-आटा के पांच में से तीन और इलायची फ्लेवर युक्त रस का एक नमूना अधोमानक पाया गया। मोतीचूर लड्डू सहित छह नमूने असुरक्षित मिले थे। अधोमानक नमूनों के मामले एडीओ कोर्ट और असुरक्षित नमूनों के मामले सीजेएम कोर्ट में दायर किए गए थे।
त्योहारों में खाद्य पदार्थों की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले चार से पांच गुना तक बढ़ जाती है। खासकर मिठाइयों की बिक्री में तेजी आती है। इसी दौरान मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। दिवाली का बाजार सजने के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें नमूने लेने में जुटी हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट आने में लगने वाला समय चिंता बढ़ा रहा है।
-- -- -- -- -
48 कारोबारियों पर 6.55 लाख रुपये का जुर्माना
विभाग के अनुसार, जिले में 48 कारोबारियों पर 6.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक 45 हजार रुपये इलायची फ्लेवर युक्त रस बेचने वाले कारोबारी पर लगाए गए। सोहन पापड़ी पर 25 हजार, दूध के आठ कारोबारियों पर 1.10 लाख, खोया के एक नमूने पर 20 हजार, पनीर के तीन नमूनों पर 30 हजार और मिल्क मिठाई के दो नमूनों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दो मोतीचूर लड्डू के नमूनों पर भी 20 हजार रुपये का जुर्माना हुआ।
इसके अलावा प्रोसेस मिल्क के दो नमूनों पर 20 हजार, खाद्यान्न के आठ नमूनों पर 1.20 लाख, दाल के दो नमूनों पर 20 हजार, बेकरी के चार नमूनों पर 90 हजार और 14 अन्य नमूनों पर 1.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन जुर्मानों में केवल दिवाली अभियान ही नहीं, बल्कि अन्य अभियानों में की गई कार्रवाई भी शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रक्षाबंधन पर सोहनपापड़ी की फैक्टरी पर मारा गया था छापा
रक्षाबंधन पर रामापुर के आगे रंगीलनगर में सोहनपापड़ी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा गया था। मौके से डेढ़ क्विंटल तैयार सोहनपापड़ी और कच्चा माल जब्त कर नष्ट कराया गया था। जांच के लिए नमूने भी लिए गए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट में क्या निकला, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। पिछले साल होली पर लिए गए 54 नमूनों में से 33 फेल हुए थे। इनमें दूध के छह, मावा के चार, पनीर का एक, दूध की मिठाई के सात, सरसों तेल के दो, रिफाइंड तेल के दो, बेसन के चार, अनाज के चार तथा मसाला, कचरी और चायपत्ती के एक-एक नमूने शामिल थे। इसके अलावा 246 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई थी और 200 किलो सीज की गई थी।
-- -- -- -- -- --
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बोले-अभियान अभी जारी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ से 31 अक्तूबर तक घी, पनीर, दूध की मिठाई, नमकीन, तेल और बिना दूध की मिठाई के 57 नमूने लिए। इनमें शहर के 12 बड़े प्रतिष्ठानों से लिए गए 16 नमूने भी शामिल हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार कार्रवाई में बदलाव किया गया है। पहले त्योहार के दौरान अभियान चलाया जाता था, लेकिन इस बार त्योहार से पहले ही नमूने लेने शुरू कर दिए गए। निगरानी जारी है और टीमें लगातार सक्रिय हैं। शिकायत मिलने या गुणवत्ता पर संदेह होने पर कार्रवाई की जाती है।
-- -- -- -- -- -- --
प्रयोगशाला पर अधिक लोड होने से जांच में देरी
नाम न छापने की शर्त पर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूने भेजने के 14 दिन बाद रिपोर्ट आ जानी चाहिए, लेकिन प्रयोगशाला पर अधिक लोड और स्टाफ की कमी के कारण रिपोर्ट आने में तीन से चार महीने या इससे भी अधिक समय लग जाता है। लखनऊ, आगरा और मेरठ आदि जनपदों में प्रयोगशालाएं हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि नमूने की रिपोर्ट किस प्रयोगशाला से आती है।