फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second day was also deployed police, did not fair

दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस, नहीं लगा मेला 

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The second day was also deployed police, did not fair
shimla police
बड़ा गांव: सीओ सिटी ने रखी निगाह
विज्ञापन

बड़ागांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताजियेदारी के दूसरे रोज भी पीएसी और पुलिस तैनात रही। दूसरे दिन लगने वाला ग्यारहवीं का मेला भी नहीं लगा। हालांकि गुरुवार को गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहा। सीओ सिटी ने पैनी निगाह रखी और चौकी इंचार्ज से पल-पल की जानकारी लेकर एसपी समेत अन्य अफसरों को अवगत कराया। 

पूर्व समझौता न मानने की जिद पर अड़े बड़ागांव के ताजियेदारों को पुलिस ने हरसंभव मनाने कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने, नतीजतन मंगलवार की रात ताजिये चौक पर नहीं रखे गए। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम और सीओ सिटी एमपी सिंह ने बुधवार को भी ताजियेदारों को मनाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी ताजियेदार राजी नहीं हुए। बवाल की आशंका में दूसरे दिन भी गांव और विवादित जमीन पर पुलिस बल तैनात रहा। ताजियेदारी के दूसरे दिन, यानि ग्यारहवीं के मौके पर लगने वाला मेले में दुकानदार नहीं आए, जिससे मेला नहीं लगा। पुलिस-पीएसी के जवान एहतियातन गांव में कैंप किए रहे। सीओ सिटी एमपी सिंह ने भी गांव के हालात पर पैनी नजर रखी और चौकी इंचार्ज से पल-पल की जानकारी लेते रहे। चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि गांव की स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस और पीएसी लगाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed