फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The release of the brothers wished to Tilak

भाइयों को तिलक कर की रिहाई की कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The release of the brothers wished to Tilak
jail - फोटो : amar ujala
जिला कारागार पर उमड़ा बहनों का प्यार
विज्ञापन

सुबह से ही जेल गेट पर लगी भीड़

भैया दूज को लेकर सुबह से ही जिला जेल पर बहनों की भारी भीड़ जुट गई। बहनों ने जेल में निरुद्ध भाइयों का तिलक किया। साथ ही उनका मुंह मीठा कर जल्द रिहाई की कामना की।

मंगलवार की सुबह से ही जिला जेल पर बहनों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। सुबह नौ बजे तक जेल का बाहरी कैंपस खचाखच भर गया था। महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। घंटों लाइन में लगकर वह अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। जेल प्रशासन ने भी बहनों को कोई असुविधा न हो, इसको लेकर काफी चाक चौबंद व्यवस्था की थी। तीन पालियों में कुल 412 बहनों ने जेल में बंद भाइयों का तिलक किया और उनका मुंह मीठा कर शीघ्र रिहाई और लंबी उम्र की कामना की। जेल प्रशासन ने मुलाकात होने से पूर्व बहनों द्वारा लाई गई खान-पान की सामग्री को पहले जेलकर्मियों ने उन्हें खिलाया। बाद में तलाशी आदि लेने के बाद सामग्री सहित उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed