फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The release of six rhinos will be reviewed by the core committee on March 3

Lakhimpur Kheri News: छह गैंडों की रिहाई पर तीन मार्च को होगी कोर कमेटी की समीक्षा

Wed, 25 Feb 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The release of six rhinos will be reviewed by the core committee on March 3
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडा पुनर्वासन योजना के तहत जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए छह और गैंडों को छोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इस योजना के लिए तीन मार्च को दुधवा मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक का नेतृत्व एफडी डॉ. एच. राजामोहन करेंगे। इसमें असम गुवाहाटी विश्वविद्यालय के पद्मश्री डॉ. केके शर्मा, दुधवा और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार, बफरजोन डीएफओ और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पुनर्वासन योजना के फेज वन से दो नर और चार मादा गैंडों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित गैंडों को मार्च माह में चरणबद्ध तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे पहले सभी गैंडों के गले में कॉलर आईडी लगाई जाएगी, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। 42 साल बाद दो नर और चार मादा गैंडों की स्वच्छंद रिहाई के बाद जंगल में इनकी संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि रेडियो कॉलर के जरिये गैंडों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यदि गैंडों का रूट आबादी वाले क्षेत्र या खेतों की ओर जाता है, तो वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed