फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The relatives of the deceased accused the wife of murdering him along with her lover

Lakhimpur Kheri News: मृतक के परिजनों ने पत्नी पर लगाया प्रेमी के साथ हत्या करने का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased accused the wife of murdering him along with her lover
मझगईंं में जानकारी हासिल करते पुलिसकर्मी। संवाद
मझगईं। सोमवार को कस्बा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में उसकी बहनों व अन्य ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतक की पत्नी का कहना है कि पति की बीमारी से मौत हुई है। हत्या का आरोप लगाने के बाद मृतक की बहनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाते हुए आगे कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




कस्बा निवासी सोहनलाल के पुत्र ललित कुमार (35) की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं दी। न ही उसने आसपड़ोस के लोगों को ही बताया। बताया जाता है कि महिला ने पति की मौत की जानकारी सिर्फ अपने मायके वालों को दी, जो सूचना पर दो घंटे बाद ही मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद ही पड़ोसियों को मामले की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


मृतक के पत्नी निशा, तीन बच्चों व तीन बहनों के अलावा कोई नहीं है। मृतक की तीनों बहनें बाहर प्रदेश में काम कर रहीं थीं, जो किसी माध्यम से मौत की खबर पाकर मंगलवार सुबह घर पहुंच गईं। उधर, पत्नी निशा के मायके वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बहनों व परिजनों ने हंगामा करते हुए मृतक की पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर ललित की हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कहा कि निशा का कस्बा के एक युवक से प्रेम संबंध है, जिसके कारण दोनों ने मिलकर ललित को मार डाला।



एक युवक भी घर में था मौजूद, ऐसी रही चर्चा



मृतक ललित के पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार सुबह वह घर के पास स्थित शिव मंदिर पर गया था। पास ही लगे चाट के ठेले पर चाट खाई। उसके बाद करीब दस बजे खबर आई की ललित की मौत हो गई है। देखने पर पता चला कि जिस समय मौत की बात उठी थी, वहां पर एक युवक भी मौजूद था, जो मौत होने के बाद भाग गया।





दुकाननुमा कमरे में रुकता था ललित



आसपास के लोगों के बताया कि ललित कुमार एक दुकाननुमा कमरे में रहता था। कमरे में चारपाई, बर्तन आदि कुछ भी नहीं था। केवल एक बिस्तर व पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल ही मौजूद थी। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने दो बच्चों को अपने पिता के यहां छोड़ आई थी। एक आठ माह की बच्ची के साथ वह अपने प्रेमी के यहां रहती थी।





पत्नी ने बताया कि शराब का आदी था पति



पत्नी निशा ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले ललित से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। एक पुत्र मुन्नू तीन साल का है, जबकि एक पुत्री डेढ़ साल व एक पुत्री आठ माह की है। पत्नी ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीकठाक रहा, लेकिन उसका पति शराब का आदी हो गया था। शराब की लत के चलते धीरे-धीरे उसने खेत व मकान सब बेच दिया था, जिसमें वह रहती थी वह मकान भी बिका हुआ है। रहने-खाने तक के लाले पड़े थे। पति के साथ काम करने वाला युवक मदद कर रहा था, लेकिन उसने अपनी पति की हत्या नहीं की है।





बहनें बोलीं- भाई की मौत की सूचना अन्य माध्यम से मिली



मृतक ललित की बहनों- रीती गुप्ता, पूजा देवी व आरती का कहना है कि घटना के बाद मृतक की पत्नी ने उनको कोई सूचना नहीं दी और अपने मायके वालों को जानकारी दी। हर बात छिपाई गई। उन्हें तो ललित की मौत की सूचना अन्य माध्यम से मिली। इसी के चलते मंगलवार को तीन बहनों के साथ ही परिवार के राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुनील कुमार, नीरज, धीरज, अंकुश, शुभम गुप्ता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे और मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को नामजद करते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।






तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजू राव, थाना प्रभारी मझगईं

मझगईंं में जानकारी हासिल करते पुलिसकर्मी। संवाद

मझगईंं में जानकारी हासिल करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed