फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The problem of traffic jam at Aliganj and Bhootnath railway crossings is severe

Lakhimpur Kheri News: अलीगंज और भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या विकराल

Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam at Aliganj and Bhootnath railway crossings is severe
गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण के चलते रेलवे के मेगा ब्लॉक लेने की वजह से हाईवे पर आवागमन बंद है। इससे अलीगंज मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस कारण अलीगंज और भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर रोज घंटों जाम लगने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

एक बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलते ही वाहन सवारों में जल्दी निकलने की होड़ से अफरा-तफरी मच जाती है। जाम में फंसकर स्कूली वाहन, रोडवेज बसें, राहगीर घंटों रेंगते रहते हैं। नगर वासियों ने यातायात पुलिस की नियमित तैनाती और डिवाइडर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन





अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लग रहा जाम पूरे शहर के लिए समस्या बन गया है। इस समय हाईवे बंद होने से यातायात इसी मार्ग पर मुड़ गया है।
अरुण अवस्थी, जिला अध्यक्ष

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल


रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। कई कई घंटे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां पर स्थाई रूप से यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। होमगार्ड लगाए गए हैं, उनसे यह समस्या नहीं संभल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परविजय सिंह, दुकानदार


शहर की पूरी यातायात व्यवस्था अलीगंज मार्ग पर लगने वाली जाम से बिगड़ गई है। लोग घंटों परेशान होते रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी बीमार और स्कूली बच्चों को होती है। जनप्रतिनिधियों को ओवर ब्रिज के लिए प्रयास करने चाहिए।
शिवगोपाल गुप्ता, व्यापारी


क्रॉसिंग पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। 300 मीटर की दूरी पर भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग है। वहां पर भी समस्या बढ़ गई है। दोनों क्रॉसिंग एक साथ बंद होने से कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता नहीं है। तब तक के लिए यहां डिवाइडर बनवा दिया जाए तो काफी हद तक समस्या से राहत रहेगी।


आरिफ, दुकानदार

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

गोला में भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर लगी जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed