फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The prisoner's condition worsened, he died while being taken to the district hospital.

Lakhimpur Kheri News: बंदी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल ले जाते समय मौत

Sat, 07 Dec 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The prisoner's condition worsened, he died while being taken to the district hospital.
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में हो रही दिक्कत को देखते हुए जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेलर हरवंश पांडेय ने बताया कि अरुण कुमार मिश्रा (55) पुत्र जीवन लाल निवासी बस्तौली थाना भीरा 5 अक्तूबर 2022 को जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। जेलर ने बताया कि शनिवार तड़के अचानक बंदी अरुण कुमार मिश्रा बेसुध होकर गिर गया। इस बात की सूचना मिलने पर जेल चिकित्सक के साथ वह मौके पर पहुंचे और बंदी को जेल के अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

होश में आने के बाद उसने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत बताई। हार्ट अटैक पड़ने की आशंका के चलते चिकित्सक ने उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जेल प्रशासन ने थाना भीरा पुलिस के जरिये मृतक बंदी के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। जेलर हरवंश पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। संवाद

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed