फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The portals of the legendary Shiva temple were opened at 1.30 am

Lakhimpur Kheri News: रात डेढ़ बजे ही खोल दिए गए पौराणिक शिव मंदिर के कपाट

Mon, 21 Aug 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The portals of the legendary Shiva temple were opened at 1.30 am
पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई अलग दीर्घा।
गोला गोकर्णनाथ। अधिमास सावन के सातवें सोमवार पर भक्तों के दर्शनार्थ पौराणिक शिव मंदिर के द्वार रात 1:30 बजे से ही खोल दिए गए।
विज्ञापन

सावन के छठे सोमवार पर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की इस कदर भीड़ उमड़ी कि शिव मंदिर मार्ग में लगी रेलिंग बिखर गई थी और अफरा तफरी मच गई थी। सातवें सोमवार पर प्रशासन ने मुख्य मार्ग में महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग दीर्घा बना दी है। इससे महिला श्रद्धालुओं और बच्चों को सुरक्षित शिव मंदिर दर्शन के लिए भेजा जा सके। रविवार की देर रात तक एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे तैयारियों में जुटे रहे।



तीन सीओ की निगरानी में पुलिस-पीएसी के जवान संभालेंगे व्यवस्था

सावन के सातवें सोमवार पर तीन सीओ की निगरानी में दो कंपनी पीएसी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। रविवार की शाम से ही नगर के सभी प्रमुख मार्गों की प्रवेश सीमा पर बैरियर, बैरिकेडिंग सख्त कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed