फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The picture of elephant's carcass going viral misled

हाथी के शव की वायरल हो रही तस्वीर ने किया गुमराह

Wed, 03 Nov 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The picture of elephant's carcass going viral misled
हाथी के शव का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बोला, फेसबुक से डाउनलोड यह फोटो भूलवश हो गई थी वायरल
विज्ञापन

24 घंटे तक हाथी के शव को तलाश करते रहे अफसर-वन कर्मी
बांकेगंज। हाथी के शव की एक वायरल हो रही तस्वीर ने दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन को सोमवार को काफी गुमराह किया। हालांकि बाद में पता चला कि किसी ने यह फोटो फेसबुक से डाउनलोड की थी, जो भूलवश वायरल हो गई। अब फोटो वायरल करने वाले का कहना है कि यह फोटो पुरानी है और किसी अन्य राज्य की है।
सोमवार को एक मृत हाथी के शव की फोटो वायरल हो गई थी। वनाधिकारियों ने दुधवा के सभी इलाके छान मारे, लेकिन हाथी का शव बरामद नहीं हो सका। बाद में दुधवा के अधिकारियों ने फोटो वायरल करने वाले से संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पता चला कि पलिया थाना क्षेत्र के पटिहन रोड स्थित फुलवरिया गांव निवासी विकास चौहान ने यह तस्वीर वायरल की थी। जब उससे बात की गई तो उसने बताया कि उसे हाथी के शव की तस्वीर एक फेसबुक पोस्ट से मिली थी, जिसको उसने डाउनलोड कर लिया था। बाद में भूलवश उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी के शव की तस्वीर वायरल करने वाले का पता चल गया है। उसने बताया है कि यह फोटो काफी पुरानी है और दूसरे राज्य की भी संभव है। यह तस्वीर उसने फेसबुक से डाउनलोड की थी, जो धोखे से वायरल हो गई। इसके लिए उसने क्षमा भी मांगी है।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed