{"_id":"64b979f958e5a7f70d0b6631","slug":"the-person-who-shot-the-grocery-shopkeeper-surrendered-in-the-court-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2039-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किराना दुकानदार को गोली मारने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किराना दुकानदार को गोली मारने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन मालगोदाम के निकट किराना दुकानदार को गोली मारने वाले आरोपी ने घटना को अंजाम देने के 11 दिन बाद पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
नगर के मोहल्ला गजेंद्र पुरी निवासी व किराना दुकानदार 42 वर्षीय अरविंद वर्मा को पड़ोसी अवनीश उर्फ पुत्ती तिवारी ने नौ जुलाई की रात गोली मार दी थी। गंभीर घायल अरविंद को सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर किया गया। जहां उनका अब भी इलाज चल रहा है। अरविंद के छोटे भाई की पत्नी कविता वर्मा की तहरीर पर अवनीश उर्फ पुत्ती तिवारी के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुत्ती तिवारी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपित अवनीश उर्फ पुत्ती तिवारी ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।