{"_id":"66cc337c3f004906050364f1","slug":"the-paper-was-good-now-waiting-for-the-result-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-127686-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेपर तो अच्छा हुआ... अब परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेपर तो अच्छा हुआ... अब परिणाम का इंतजार
विज्ञापन
संजीव कुमार
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में अलग ही उत्साह दिखा। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र तो काफी अच्छा रहा। अब उन्हें आने वाले परिणाम का इंतजार है। बता दें कि अभी दो दिन 30 व 31 अगस्त को केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 9792 परीक्षार्थियों में से 3204 गैरहाजिर रहे। सुबह से ही कतार लगाकर परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक व फोटो स्कैन के बाद प्रवेश कराया गया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र आदर्श जनता इंटर कालेज देवकली, धर्मसभा इंटर कॉलेज, युवराज दत्त कॉलेज, गुरुनानक इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। 15 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में पंजीकृत परीक्षार्थी 4896 के सापेक्ष 3264 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 1632 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3324 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1572 ने परीक्षा छोड़ दी।