फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pandal resonated with folk cultural programs at the Swadeshi Mela

Lakhimpur Kheri News: स्वदेशी मेला में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा पंडाल

Sat, 18 Oct 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with folk cultural programs at the Swadeshi Mela
प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह। स्रोत : आयोजक - फोटो : udhampur news
लखीमपुर खीरी। यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला के आठवें दिन शुक्रवार को लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में अवधी गीत स्वदेशी वाला मेला घुमाई देतिव नाय व जीएसटी गीत एक बार फिर किया धमाका मोदी सरकार ने घटा जीएसटी तोहफा दिया दिवाली के त्योहार में।
विज्ञापन

इसके अलावा लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, हास्य, व्यंग्य देखने को मिला। पूजा झा ने छठ मईया गीत दर्शकों में भक्ति की भावना को जागृत किया। बृहस्पतिवार शाम लखनऊ घराने की प्रसिद्ध तबला वादक डॉ. रुचि रानी गुप्ता व उनके कलाकारों ने प्रस्तुति से समां बांध दिया। नवोदित बाल कलाकारों सहित पूरे समूह ने तबला वादन का अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

तबले की हर थाप में भारतीय संस्कृति की गरिमा और स्वदेशी चेतना का गहरा भाव निहित था। ताल और सुरों के समन्वय से उत्पन्न इस मनमोहक ध्वनि ने मेले में आए सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग अविनास यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी नीरज गुप्ता, आनंद अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed